Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिलदाग पंचायत के मरगड़ा गांव निवासी सतीश गंझू ने अपने ही चाचा के ऊपर जेसीबी मशीन में आग लगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने लावालौंग थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।थाना में दिए आवेदन के अनुसार,सतीश गंझू का अपने चाचा बलू गंझू के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के कारण बुधवार की रात बलू गंझू ने अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर घर के बाहर खड़ी जेसीबी मशीन में आग लगा दी।आग लगने से जेसीबी…
Author: Sankalan News
Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत अंनगड़ा गांव निवासी हरि गंझू के दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्य जाने के दौरान रास्ते से लापता होने का मामला सामने आया है। उनके अचानक लापता होने से परिजन चिंतित हैं और उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, पिछले मंगलवार को हरि गंझू दिहाड़ी मजदूरी करने के उद्देश्य से अपने एक साथी के साथ चेन्नई के विजयवाड़ा जाने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि दोनों बस से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान सफर के बीच अचानक हरि गंझू अपने साथी को बस में…
चतरा जिले के लावालौंग प्रखंड अंतर्गत कटिया पंचायत सभागार में गुरुवार को कृषि उन्नति योजना के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष एवं महिला किसान दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती और फसल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, संतुलित उर्वरकों के उपयोग, मिट्टी जांच की आवश्यकता एवं उसके लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही खरीफ फसलों में…
चतरा: सदर थाना क्षेत्र के डाढा पंचायत भवन से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रात के अंधेरे में पंचायत भवन का सीसीटीवी कैमरा तोड़कर ताला खोल लिया और वहां रखे कंप्यूटर, बैटरी, इन्वर्टर, प्रिंटर, प्रोजेक्टर, एलईडी टीवी समेत कई जरूरी इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद वादी के लिखित आवेदन पर सदर थाना में कांड संख्या 423/2026, दिनांक 13 अक्टूबर 2026, धारा 331(4)/305 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि चोरी में शामिल मुख्य…
चतरा जिले में मनोरंजन की सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के समीप नवनिर्मित पिक्चर टाइम सिनेमाघर में बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 की देर शाम फिल्म ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन कर सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया।इस अवसर पर सांसद, चतरा लोकसभा क्षेत्र काली चरण सिंह, उपायुक्त रवि आनंद, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद,योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित सहित कई गणमान्य एवं पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। ट्रायल के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर उपायुक्त श्री रवि…
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मॉडल स्कूल परिसर में बुधवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 35वीं वाहिनी की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और समानता के प्रति समाज को जागरूक करना था।एसएसबी जवानों के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट संजीव कुमार सिंह के निर्देशानुसार किया गया।इसका नेतृत्व सहायक कमांडेंट सामान्य प्रकाश चंद्र दास ने किया। इस दौरान एसएसबी के 18 अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।बेटियों को मिले समान अवसर कार्यक्रम में प्रकाश चंद्र दास ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटा…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व-2026 को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की शुरुआत उपायुक्त ने शांति समिति के सदस्यों से परिचय प्राप्त कर की। इस दौरान उन्होंने थाना स्तर पर आयोजित शांति समिति की बैठकों की जानकारी ली तथा जिन क्षेत्रों में अब तक बैठक नहीं हुई है, वहां शीघ्र बैठक आयोजित करने का निर्देश…
चतरा । डाढ़ा पंचायत के पंचायत भवन से चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। रात के अंधेरे में मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरों ने कंप्यूटर, मॉनिटर, एलसीडी, जीपीएस मशीन, बैटरी, इन्वर्टर, प्रिंटर समेत कई जरूरी सरकारी सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रशासन में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 अक्टूबर को 4 बजे तक वी.एल.ई. श्यामदेव कुमार मेहता पंचायत भवन में मौजूद थे। उस समय भवन का सारा सामान सुरक्षित था। अगले दिन 13 अक्टूबर की सुबह 10 बजे भारत नेट के कर्मी जांच के लिए वी.एल.ई. के साथ पंचायत भवन…
कान्हाचट्टी (चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र में चोरी की लगातार घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। घरों के साथ स्कूल तक चोरी होने से लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। अब ग्रामीण पुलिस से सख्त कार्रवाई और गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। चिरिदिरी पंचायत के कान्हाकला गांव निवासी विनोद सिंह के घर, रामनगर हाई स्कूल और बीएसएफ जवान सुजीत सिंह के आवास पर अलग-अलग समय में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लोगों का कहना है कि चोरों का खौफ इतना बढ़ गया है कि…
चौपारण/ हज़ारीबाग । ब्लॉक मोड़ स्थित जामा मस्जिद के पास सोमवार को हैंडलूम-पावरलूम गारमेंट्स शोरूम का शुभारंभ हुआ। बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नए शोरूम से क्षेत्र के लोगों को हैंडलूम, पावरलूम और अलग-अलग तरह के गारमेंट्स की खरीदारी के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। शोरूम के संचालक लड़न खान और मो. जुनैद ने समारोह में शामिल सभी लोगों का आभार जताया। उद्घाटन समारोह में कांग्रेस जिला सचिव रेवाली पासवान, ताजपुर के पूर्व मुखिया शौकत उर्फ भूटु खान, बेला पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बीरबल साहू, चयकला के पूर्व…
