Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » घर से स्कूल तक चोरी का सिलसिला, कान्हाचट्टी में ग्रामीणों की नींद उड़ी; पुलिस कार्रवाई को तरस रहे लोग
    Chatra News

    घर से स्कूल तक चोरी का सिलसिला, कान्हाचट्टी में ग्रामीणों की नींद उड़ी; पुलिस कार्रवाई को तरस रहे लोग

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कान्हाचट्टी (चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र में चोरी की लगातार घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। घरों के साथ स्कूल तक चोरी होने से लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। अब ग्रामीण पुलिस से सख्त कार्रवाई और गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। चिरिदिरी पंचायत के कान्हाकला गांव निवासी विनोद सिंह के घर, रामनगर हाई स्कूल और बीएसएफ जवान सुजीत सिंह के आवास पर अलग-अलग समय में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लोगों का कहना है कि चोरों का खौफ इतना बढ़ गया है कि वे अपने घर और संपत्ति की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंतित रहने लगे हैं। घटनाओं से सबसे अधिक चिंता इस बात को लेकर है कि शैक्षणिक संस्थान में भी चोरी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर स्कूल जैसी जगह सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों के घरों की सुरक्षा का क्या हाल होगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्ती के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है। प्रखंड उपप्रमुख सुमन कुमार सिंह ने भी घटनाओं पर गंभीर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि एक ही क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगहों पर चोरी होना चिंता का विषय है। पुलिस को इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की पहचान करनी चाहिए और चोरी गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए। उपप्रमुख ने पुलिस प्रशासन से मामलों का शीघ्र खुलासा करने और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए, ताकि चोरों पर अंकुश लगे और ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा मिले। घटनाओं के बाद अब ग्रामीणों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है। लोग उम्मीद लगाए हुए हैं कि पुलिस जल्द चोरी के मामलों का खुलासा करेगी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगी।

    कान्हाचट्टी संवादाता नितेश कुमार सिंह

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    October 13, 2026

    पंचायत भवन में चोरी: ताला तोड़कर कंप्यूटर, एलसीडी समेत सरकारी सामान उड़ाया; प्रशासन में हड़कंप

    October 13, 2026

    वेतन को तरसे 108 एम्बुलेंस कर्मी, मांगों के लिए सड़क पर उतरे

    October 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित October 13, 2026
    • पंचायत भवन में चोरी: ताला तोड़कर कंप्यूटर, एलसीडी समेत सरकारी सामान उड़ाया; प्रशासन में हड़कंप October 13, 2026
    • घर से स्कूल तक चोरी का सिलसिला, कान्हाचट्टी में ग्रामीणों की नींद उड़ी; पुलिस कार्रवाई को तरस रहे लोग October 13, 2026
    • चौपारण को मिला हैंडलूम-पावरलूम गारमेंट्स खरीदारी का नया ठिकाना October 12, 2026
    • वेतन को तरसे 108 एम्बुलेंस कर्मी, मांगों के लिए सड़क पर उतरे October 12, 2026
    • चतरा-सिमरिया रोड पर हथियार और 54 गोलियों के साथ टीएसपीसी समर्थक गिरफ्तार October 12, 2026
    • पूजा पंडालों में पहुंचे समाजसेवी अरुण कुमार सिंह, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामनाचारु, तुलबुल और चिल्हिया समेत कई पूजा पंडालों में हुए शामिल, चारु मुखिया रवीना देवी ने पेलतौल में किया पूजा का शुभारंभ October 11, 2026
    • “बेटी कहती थी—मुझे बचा लो…”, दहेज और संतान के सवाल पर प्रताड़ना के आरोप के बीच मिश्रौल की बेटी नाजदा की संदिग्ध मौत October 11, 2026
    • चतरा में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा: 2.5 किलो अफीम और चार लाख नगद के साथ चार गिरफ्तार, पंजाब ले जाने की तैयारी थी चालू October 11, 2026
    • खेत की मेहनत, सरकारी मदद ने ठुकराया—PM किसान की किस्त बंद, लावालौंग के किसान परेशान October 10, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.