Chatra : लावालौंग प्रखंड अंतर्गत मंधनिया आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के द्वारा शुक्रवार को वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ लावालौंग पंचायत के मुखिया नेमन भारती, बीपीएम रंजय गुप्ता,सीसी बिंदु कुमारी, पीआरपी संदीप बैठा, प्रतिमा देवी एवं सीएलएफ के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।आमसभा में मंधनिया सीएलएफ के वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय एवं वित्तीय लेखा-जोखा संकुल से जुड़ी सभी सदस्य दीदियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान संकुल की ओर से वर्षभर में किए गए कार्यों, महिला समूहों की गतिविधियों तथा आजीविका से संबंधित प्रयासों की जानकारी दी गई।…
Author: Sankalan News
Chatra News : लावालौंग थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में लावालौंग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के सिलदाग पंचायत स्थित नावाडीह गांव निवासी प्रवील गंझू और इसी पंचायत के सौरू गांव के विपिन यादव के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार लावालौंग थाना कांड संख्या 12/26, दिनांक 11 मार्च 2026 में धारा 18/27 ए 28/29/30 एनडीपीएस एक्ट एवं 33 आईएफ एक्ट के तहत मामला दर्ज है।इस मामले के प्राथमिक अभियुक्त प्रवील गंझू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं लावालौंग थाना कांड संख्या 22/26, दिनांक…
चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में मुर्गा फार्म से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिल के पार्ट्स और इंजन को ग्राम दुन्दु स्थित बंद माइंस के पानी भरे गड्ढे में छिपा रखा था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बाइक के खुले हुए पार्ट्स, इंजन और चोरी का वीवो मोबाइल बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को बिन्दयाही गांव के सागासोत टोला स्थित सहेन्द्र यादव के मुर्गा फार्म में चोरी हुई थी। चोर फार्म से मोटरसाइकिल, इन्वर्टर-बैटरी, कांटा मशीन, तीन मोबाइल फोन और मुर्गे लेकर फरार…
चतरा। चतरा पुलिस ने ऑटो चालक तिलक यादव के अपहरण और उसकी रिहाई के बदले 30 लाख रुपये फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बिहार के गया जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के जंगल से तिलक को सकुशल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैलाश दांगी (47) और मनोज कुमार (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल संख्या जेएच-13के-8511 और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी…
लावालौंग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी लावालौंग मंडल की ओर से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू के नेतृत्व में मुख्य कार्यक्रम ग्राम बान्दु स्थित दुर्गा मंडप परिसर में हुआ, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए प्रार्थना की। इसके साथ ही लावालौंग प्रखंड के विभिन्न गांवों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दीये जलाए और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।…
चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र के बेसरा गांव में तीज पर्व की रात एक किशोरी के लिए मौत की रात बन गई। 14 सितंबर को गांव में डीजे बज रहा था। नाच-गाना देखने निकली किशोरी कभी घर नहीं लौटी। अगली शाम झाड़ियों से उसका शव मिला। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कमलेश भारती और मनोज कुमार—दोनों बानासाम गांव पाठकडीह टोला के रहने वाले ने अंधेरे का फायदा उठाकर किशोरी को बहला-फुसलाकर झाड़ी की ओर ले गए। वहां दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और दुपट्टे से गला…
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों फुटबॉल खेल को लेकर युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के कोलकोले पंचायत में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन गुरुवार को कोलकोले पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश साहू ने विधिवत् फीता काटकर तथा किक लगाकर टूर्नामेंट के आगाज किया। इस टूर्नामेंट में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों ने मैदान में दमखम दिखाया और रोमांचक मुकाबले खेले गए।आयोजन को लेकर…
कान्हाचट्टी (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के कान्हाकल्ला गांव में बुधवार की देर रात चोरों ने बीएसएफ जवान के सूने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे और अलमारी व बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी लेकर फरार हो गये। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कान्हाकल्ला गांव निवासी सुजीत सिंह बीएसएफ में जवान हैं और वर्तमान में ड्यूटी पर तैनात हैं। घर पर उनकी मां रहती हैं। बताया गया कि बुधवार की रात उनकी मां किसी रिश्तेदार के यहां…
चतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को चतरा रेडक्रॉस सोसाइटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमन सौरभ के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में चतरा के सांसद कालीचरण सिंह शामिल हुए। सांसद ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं एवं कार्यकर्ताओं की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानव जीवन बचाने की दिशा में किया जाने वाला महत्वपूर्ण सेवा कार्य है।शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सांसद कालीचरण सिंह…
चतरा के नगवां मोहल्ले में एक छोटा-सा घर इन दिनों बेचैन है। उसी घर के कमाने वाले, टेम्पो चालक तिलक यादव, पिछले चार दिन से लापता हैं। 13 सितंबर को वे टेम्पो लेकर राजपुर जाने की बात कहकर निकले थे, बस इतना ही याद है परिवार को। उसके बाद से न कोई फोन, न कोई खबर—बस इंतज़ार है, जो हर पल भारी पड़ रहा है। घर में पत्नी और छोटे-छोटे बच्चे हैं। तिलक के नहीं लौटने से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है; बच्चे बार-बार पूछते हैं—”बाबू कब आएंगे?” मोहल्ले के लोग भी तलाश में जुटे हैं, क्योंकि तिलक सबके…
