Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा में 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई जेटेट-2026 की परीक्षा, 9,428 अभ्यर्थी हुए शामिल,दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा, उपायुक्त रवि आनंद ने चार केंद्रों का किया निरीक्षण
    Chatra News

    चतरा में 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई जेटेट-2026 की परीक्षा, 9,428 अभ्यर्थी हुए शामिल,दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा, उपायुक्त रवि आनंद ने चार केंद्रों का किया निरीक्षण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 रविवार को चतरा जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 12,268 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 9,428 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 2,840 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें पंजीकृत 7,103 अभ्यर्थियों में से 5,490 उपस्थित हुए तथा 1,613 अनुपस्थित रहे। वहीं, द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा में पंजीकृत 5,165 अभ्यर्थियों में से 3,938 ने परीक्षा दी, जबकि 1,227 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पूर्व से ही आवश्यक तैयारियां की गई थीं। परीक्षा के पूर्व उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संबंधित पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने का निर्देश दिया गया था। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा केंद्रों पर सतत निगरानी रखी गई। इसी क्रम में उपायुक्त रवि आनंद ने चतरा शहरी क्षेत्र के चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने एसएस गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (बॉयज हाई स्कूल), नाजरेथ स्कूल एवं डीएवी पब्लिक स्कूल पहुंचकर परीक्षा संचालन, अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों से परीक्षा के संचालन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता श्री अरविंद कुमार उपस्थित रहे। जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न होने पर उपायुक्त ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों, वीक्षकों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान

    November 2, 2026

    चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा

    November 1, 2026

    चतरा में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का सफल ट्रायल

    November 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    • चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा November 1, 2026
    • चतरा में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का सफल ट्रायल November 1, 2026
    • चतरा में 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई जेटेट-2026 की परीक्षा, 9,428 अभ्यर्थी हुए शामिल,दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा, उपायुक्त रवि आनंद ने चार केंद्रों का किया निरीक्षण November 1, 2026
    • नाली निर्माण अधूरा, सड़क पर बह रहा गंदा पानी; कीचड़ से राहगीर परेशान,दो महीने बाद भी पूरा नहीं हुआ निर्माण कार्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मरीजों को हो रही परेशानी November 1, 2026
    • लावालौंग थाना क्षेत्र अन्तर्गत दलित महिला से दुष्कर्म का आरोप, निलेश साव पर प्राथमिकी दर्ज November 1, 2026
    • किरानी बाबू के निधन से कान्हाचट्टी में शोक की लहर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े ग्रामीण October 31, 2026
    • सड़क सुरक्षा की बैठक मे कहीं हम फैसला,कोल परियोजनाओं के भारी वाहनों में दो चालक व खलासी अनिवार्य October 31, 2026
    • जर्जर सड़क पर गिरा युवक । आई गम्भीर चोटे, मदद के लिए समाजसेवी गौतम रविदास ने बढ़ाया हाथ October 31, 2026
    • अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन सख्त, मुखियाओं को एनडीपीएस एक्ट की धारा 47ए के तहत नोटिस October 28, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.