Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन सख्त, मुखियाओं को एनडीपीएस एक्ट की धारा 47ए के तहत नोटिस
    News

    अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन सख्त, मुखियाओं को एनडीपीएस एक्ट की धारा 47ए के तहत नोटिस

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में जागरूकता एवं समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगरगोजे शुभम भाऊ साहब तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी विपिन कुमार भारती ने किया। इसमें प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के मुखिया, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं अन्य लोग शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रखंड क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अफीम की अवैध खेती नहीं होने दी जाएगी। अवैध खेती की रोकथाम के लिए पंचायत स्तर पर निगरानी रखने तथा इसकी सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को देने पर जोर दिया गया। प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने और अफीम की खेती से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की।वहीं, अफीम की अवैध खेती की जानकारी मिलने के बावजूद इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को नहीं देने की स्थिति में जवाबदेही तय करने की चेतावनी दी गई। इसी क्रम में थाना प्रभारी  चन्दन कुमार ने लावालौंग की ओर से एनडीपीएस एक्ट की धारा 47ए के तहत मुखियाओं को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध पोस्ता, कैनाबिस या कोका की खेती की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना पुलिस अथवा संबंधित अधिकारी को देना आवश्यक है। सूचना छिपाने या अपने दायित्वों की उपेक्षा करने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध मादक पदार्थों की खेती पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच समन्वय जरूरी है। इसके लिए सभी से सहयोग करने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की गई। साथ ही साथ ट्रैक्टरों एवं जेसीबी मालिकों सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार के जंगल की कटाई एवं जुताई में पाए गए लोगों पर सख्त कार्रवाई करते हुए गाड़ी जब्त की जाएगी।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल।

    September 24, 2026

    लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

    September 20, 2026

    कान्हाचट्टी मे भाजपा मंडल की मासिक बैठक में SIR पर चर्चा

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन सख्त, मुखियाओं को एनडीपीएस एक्ट की धारा 47ए के तहत नोटिस October 28, 2026
    • चतरा में 600 ग्राम अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, एक बाइक और मोबाइल जब्त October 28, 2026
    • लेम्बोडीह आंगनबाड़ी में मनमानी का आरोप, 12 बजे से पहले नहीं खुलता केंद्र October 27, 2026
    • मुआवजे की मांग पर सिमरिया में 12 घंटे से कोयला वाहनों का चक्का जाम, JLKM नेता गुलाम ने सरकार को घेरा October 27, 2026
    • बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत चतरा के 40,666 किसानों के 47,679 आवेदन स्वीकृत October 26, 2026
    • सोशल मीडिया ने बढ़ाई शरद पूर्णिमा की महत्ता,लावालौंग में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से की खीर बनाने की तैयारी October 25, 2026
    • सतीश साहू बने जेएलकेएम के लावालौंग प्रखंड अध्यक्ष October 25, 2026
    • लावालौंग से पांकी सड़क निर्माण का रास्ता साफ,तीन चरणों में बनेगी सड़क October 24, 2026
    • गंदगी के बीच बन रहा मध्याह्न भोजन, नौनिहालों की सेहत पर संकट; स्कूल भवन भी जर्जर October 24, 2026
    • धान अधिप्राप्ति से पूर्व किसानों का ई-केवाईसी एवं भूमि सत्यापन पूरा करें : उपायुक्त October 24, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.