Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » लावालौंग से पांकी सड़क निर्माण का रास्ता साफ,तीन चरणों में बनेगी सड़क
    Chatra News

    लावालौंग से पांकी सड़क निर्माण का रास्ता साफ,तीन चरणों में बनेगी सड़क

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग से पांकी तक मुख्य सड़क निर्माण का रास्ता लगभग साफ हो गया है। इस सड़क के निर्माण से वर्षों से आवागमन की समस्या झेल रहे क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।लावालौंग से मंधनियां तक सड़क निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है,जबकि मंधनियां से हरदीपुर और हरदीपुर से कुकुरमरवा तक सड़क निर्माण की भी प्रशासनिक मंजूरी प्राप्त हो गई है।इस संबंध में लमटा पंचायत के मुखिया अमित कुमार चौबे ने बताया कि सांसद कालीचरण सिंह एवं विधायक कुमार उज्ज्वल दास के प्रयास से लावालौंग से मंधनियां तक नैनो टेक्नोलॉजी के माध्यम से सड़क निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति पूर्व में ही मिल चुकी है। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर इस सड़क का शिलान्यास किया जाएगा। वहीं,विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने बताया कि मंधनियां के आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर बैठक की थी।साथ ही व्यापक आंदोलन की तैयारी भी की जा रही थी।इसकी सूचना अखबारों के माध्यम से उन्हें और जिला प्रशासन को मिली थी।इसके बाद उन्होंने लमटा पंचायत के मुखिया अमित कुमार चौबे के साथ मिलकर सांसद कालीचरण सिंह एवं चतरा उपायुक्त से समन्वय स्थापित किया और सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू करवाई।विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किया गया है।इधर,मंधनियां से हरदीपुर तथा हरदीपुर से कुकुरमरवा तक सड़क निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति भी दो अलग-अलग हिस्सों में मिल गई है।मुखिया अमित कुमार चौबे ने कहा कि ग्रामीणों का वर्षों पुराना सपना अब जल्द साकार होने जा रहा है।उन्होंने बताया कि चतरा जिला मुख्यालय से पांकी की दूरी लावालौंग वाले मार्ग से महज 50 किलोमीटर है, जबकि दूसरे पक्के मार्ग से यह दूरी करीब 95 किलोमीटर पड़ती है।ऐसे में लावालौंग से पांकी तक सड़क बन जाने से करीब 45 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी।इससे लोगों को कम समय और कम खर्च में आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।मुखिया के अनुसार, लावालौंग से मंधनियां तक सड़क निर्माण की स्वीकृति जिला परिषद से मिली है, जबकि शेष दोनों सड़क खंडों को ग्रामीण कार्य विभाग (आरईओ) से स्वीकृति प्राप्त हुई है।सड़क निर्माण पूरा होने से क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य,व्यापार और खरीद-बिक्री जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही ग्रामीणों को चतरा और पांकी आने-जाने में काफी सहूलियत होगी।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    गंदगी के बीच बन रहा मध्याह्न भोजन, नौनिहालों की सेहत पर संकट; स्कूल भवन भी जर्जर

    October 24, 2026

    धान अधिप्राप्ति से पूर्व किसानों का ई-केवाईसी एवं भूमि सत्यापन पूरा करें : उपायुक्त

    October 24, 2026

    सोलर प्लांट से चोरी के मामले में तीन महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

    October 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग से पांकी सड़क निर्माण का रास्ता साफ,तीन चरणों में बनेगी सड़क October 24, 2026
    • गंदगी के बीच बन रहा मध्याह्न भोजन, नौनिहालों की सेहत पर संकट; स्कूल भवन भी जर्जर October 24, 2026
    • धान अधिप्राप्ति से पूर्व किसानों का ई-केवाईसी एवं भूमि सत्यापन पूरा करें : उपायुक्त October 24, 2026
    • सोलर प्लांट से चोरी के मामले में तीन महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल October 23, 2026
    • तड़ित चालक चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, तांबे का तार और बाइक बरामद October 23, 2026
    • लावालौंग प्रखंड उपप्रमुख महमूद खान की बहन की शादी में जुटे गणमान्य लोग, युवा समाजसेवी रंजन कुमार सागर समेत कई लोगों ने दी शुभकामनाएं October 22, 2026
    • लावालौंग में अफीम की खेती पर प्रशासन सख्त, खेती मिलने पर तय होगी संबंधित कर्मियों की जवाबदेही October 22, 2026
    • राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चतरा के विद्यार्थियों की उपलब्धि, उपायुक्त ने किया सम्मानित October 22, 2026
    • चतरा में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों के बलिदान को किया गया याद, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा का लिया संकल्प October 21, 2026
    • युवा नेता गौतम रविदास ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया दौरा, समितियों को दी सहयोग राशि October 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.