Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » गंदगी के बीच बन रहा मध्याह्न भोजन, नौनिहालों की सेहत पर संकट; स्कूल भवन भी जर्जर
    Chatra News

    गंदगी के बीच बन रहा मध्याह्न भोजन, नौनिहालों की सेहत पर संकट; स्कूल भवन भी जर्जर

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के कोलकोले पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुकरू में प्रशासनिक अनदेखी और कुव्यवस्था के कारण शिक्षा व्यवस्था बदहाली के दौर से गुजर रही है। विद्यालय का भवन जहां एक ओर पूरी तरह जर्जर होकर हादसे को दावत दे  रही है, वहीं दूसरी ओर बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नौनिहालों के स्वास्थ्य के साथ सीधा सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है। विद्यालय के परिसर का हाल यह है कि जहां बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन (एमडीएम) तैयार किया जाता है, उसके ठीक चारों तरफ भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा, सड़े-गले प्लास्टिक, गोबर और पक्षियों की बीट फैली चीजें फैली हुई है। इस दूषित वातावरण और मक्खियों के बीच खुले में खाना बनाए जाने से भोजन में संक्रमण फैलने और बच्चों के गंभीर रूप से बीमार पड़ने की प्रबल आशंका बनी हुई है।

    खुले आसमान के नीचे भोजन बनाने की मजबूरी

    एमडीएम की रसोइया फूलमनी देवी ने बताया कि रसोई गैस का सिलेंडर काफी दिनों से खाली पड़ा हुआ है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा गैस रीफिल कराने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसके कारण विवश होकर उन्हें गंदगी से भरे खुले स्थान पर लकड़ी के चूल्हे पर भोजन पकाना पड़ रहा है। खुले में तेज हवाओं और आसपास उड़ती धूल व गंदगी के बीच भोजन का सुरक्षित रहना नामुमकिन साबित हो रहा है।

    उपस्थिति का ग्राफ गिरा, अभिभावकों में रोष

    विद्यालय में पहली से आठवीं कक्षा तक कुल 150 बच्चों का नामांकन दर्ज है। हालांकि, बदहाल व्यवस्था, असुरक्षित भवन और भोजन की खराब गुणवत्ता के कारण रोजाना महज 40 से 45 बच्चे ही विद्यालय पहुंच पा रहे हैं। कई दिन तो यह आंकड़ा सिमटकर मात्र 20 से 25 बच्चों तक रह जाता है। ग्रामीणों व अभिभावकों का कहना है कि जान-माल के खतरे और अस्वास्थ्यकर माहौल को देखते हुए वे अपने बच्चों को विद्यालय भेजने से कतराने लगे हैं।

    प्रशासनिक तालमेल का अभाव, आरोप-प्रत्यारोप तेज

    मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विद्यालय प्रबंधन के बीच तनातनी का माहौल है। कोलकोले पंचायत के मुखिया राजेश कुमार साहू ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विद्यालय की दयनीय स्थिति और एमडीएम की अनियमितताओं को लेकर वे बीते एक माह से लगातार आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक अपनी मनमानी करते हैं और जनहित व बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सुझावों को सिरे से नजरअंदाज कर देते हैं।
    वहीं, दूसरी ओर विद्यालय के प्रधानाध्यापक गौतम प्रजापति ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका पदस्थापन हाल ही में, 3 अक्टूबर को हुआ है। वे विद्यालय की समस्याओं को समझने और व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास कर रहे हैं।

    शिक्षा विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधीक्षक एवं संबंधित उच्चाधिकारियों से विद्यालय की जांच कर अविलंब हस्तक्षेप करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही विद्यालय भवन की मरम्मत, नियमित गैस आपूर्ति और स्वच्छ वातावरण में भोजन पकाने की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई, तो कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घट सकती है।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग से पांकी सड़क निर्माण का रास्ता साफ,तीन चरणों में बनेगी सड़क

    October 24, 2026

    धान अधिप्राप्ति से पूर्व किसानों का ई-केवाईसी एवं भूमि सत्यापन पूरा करें : उपायुक्त

    October 24, 2026

    सोलर प्लांट से चोरी के मामले में तीन महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

    October 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग से पांकी सड़क निर्माण का रास्ता साफ,तीन चरणों में बनेगी सड़क October 24, 2026
    • गंदगी के बीच बन रहा मध्याह्न भोजन, नौनिहालों की सेहत पर संकट; स्कूल भवन भी जर्जर October 24, 2026
    • धान अधिप्राप्ति से पूर्व किसानों का ई-केवाईसी एवं भूमि सत्यापन पूरा करें : उपायुक्त October 24, 2026
    • सोलर प्लांट से चोरी के मामले में तीन महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल October 23, 2026
    • तड़ित चालक चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, तांबे का तार और बाइक बरामद October 23, 2026
    • लावालौंग प्रखंड उपप्रमुख महमूद खान की बहन की शादी में जुटे गणमान्य लोग, युवा समाजसेवी रंजन कुमार सागर समेत कई लोगों ने दी शुभकामनाएं October 22, 2026
    • लावालौंग में अफीम की खेती पर प्रशासन सख्त, खेती मिलने पर तय होगी संबंधित कर्मियों की जवाबदेही October 22, 2026
    • राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चतरा के विद्यार्थियों की उपलब्धि, उपायुक्त ने किया सम्मानित October 22, 2026
    • चतरा में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों के बलिदान को किया गया याद, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा का लिया संकल्प October 21, 2026
    • युवा नेता गौतम रविदास ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया दौरा, समितियों को दी सहयोग राशि October 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.