Author: Sankalan News

Chatra : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, चतरा द्वारा सिविल सर्जन सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन, चतरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, आत्महत्या की रोकथाम तथा जरूरतमंद लोगों को समय पर आवश्यक सहायता एवं परामर्श उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, तनाव एवं अवसाद के लक्षणों की समय पर पहचान तथा उचित परामर्श एवं उपचार आत्महत्या की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों…

Read More

चतरा जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने आज वशिष्ठ नगर जोरी थाना अंतर्गत ग्राम पोस्तिया के बरवा टोला में छापामारी कर अनिल यादव के घर संचालित अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया।छापामारी के दौरान पता चला कि आरोपी अपने सहयोगियों की मदद से स्पिरिट में कैरेमल एवं एसेंस मिलाकर नकली विदेशी शराब तैयार कर रहा था। तैयार शराब को ब्रांडेड विदेशी शराब…

Read More

कान्हाचट्टी/चतरा । प्रखंड क्षेत्र की जर्जर सड़कों के कालीकरण एवं पुनर्निर्माण की मांग को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह ने चतरा सांसद कालीचरण सिंह को आवेदन सौंपा है। उन्होंने आवेदन के माध्यम से पाण्डेय महुआ से बीके हाई स्कूल तक तथा पेलतौल मोड़ से कान्हाचट्टी मुख्य बाजार तक सड़क का कालीकरण एवं पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही, दोनों सड़कों के निर्माण के लिए जल्द निविदा प्रक्रिया शुरू कराने का आग्रह किया है। सांसद को दिये आवेदन में कहा गया है कि उक्त दोनों सड़कें प्रखंड क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।…

Read More

चतरा जिला के टंडवा थाना क्षेत्र के सिदपा गांव में युवक-युवती को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराने पहुंची पुलिस टीम पर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाहु पंचायत के पूर्व मुखिया समेत दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम पर अचानक हुए हमले में टंडवा थाना प्रभारी पप्पु कुमार शर्मा,चतरा सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पथराव में पांच पुलिस वाहनों को भी क्षति पहुंची थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है।टंडवा के एसडीपीओ ऑफिस में…

Read More

Chatra : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 (SIR-2026) के सफल एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर आज चतरा जिले के प्रज्ञा केंद्र एवं CSC संचालकों के साथ Google Meet के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, झारखण्ड, राँची एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, चतरा रवि आनंद के निदेशानुसार किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप निर्वाचन पदाधिकारी, चतरा रवींद्र कुमार द्वारा की गई। बैठक में SIR-2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन एवं दस्तावेजों के सत्यापन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संचालकों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया…

Read More

चतरा : 24 कांडों में पुलिस को वांछित आरोपी आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया। गौवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी एवं वध से जुड़े मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे मो. अनवर उर्फ नेपाली कुरैशी को सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सदर थाना में 23 और कुंदा थाना में एक मामला दर्ज है। वर्ष 2013 से लेकर 2026 तक दर्ज इन मामलों में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम समेत कई गंभीर धाराएं शामिल हैं। सदर थाना…

Read More

चतरा: चतरा सदर थाना क्षेत्र के किशनपुर में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कार चालक बसंत कुमार राणा (28) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बसंत कुमार राणा अपने दोस्तों के साथ बाधार की ओर से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार किशनपुर पहुंची, वह अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बसंत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों…

Read More

चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने आज टंडवा प्रखंड का दौरा कर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं निर्माणाधीन कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के मल्टीप्लेक्स हॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं एवं आमजनों से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति तथा विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अभिलेखों की जांच करते हुए उनके संधारण एवं अद्यतन स्थिति का भी अवलोकन किया। साथ ही कार्यालय में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन एवं लंबित आवेदनों तथा प्रक्रियाओं की स्थिति…

Read More

Chatra : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति (DLCC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म की घटनाओं के शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध ऑनलाइन निबंधन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में होने वाली प्रत्येक जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म की घटना का निबंधन अनिवार्य रूप से कराया जाए। सभी निबंधन इकाइयों को CRS Portal के माध्यम से ऑनलाइन निबंधन कार्य में तेजी लाने तथा किसी भी स्तर…

Read More

चतरा : मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। इसका अंदाजा सदर अस्पताल में उमड़ रही मरीजों की भीड़ से लगाया जा सकता है। अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों में अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, बुखार, पेट दर्द और दस्त से पीड़ित पाए जा रहे हैँ।सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मनीष लाल ने बताया कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले करीब 100 मरीजों में लगभग 90 मरीज मौसमी बीमारी से ग्रसित होते हैं। उन्होंने आगे बताया कि यह स्थिति बदलते मौसम में संक्रमण और खान-पान में…

Read More