Chatra : समेकित बाल संरक्षण योजना ‘मिशन वात्सल्य’ के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण कार्यालय में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया एवं कार्यरत कर्मियों के सेवा अवधि विस्तार को लेकर आज उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला नियुक्ति समिति, चतरा रवि आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा बाल संरक्षण से संबंधित कार्यों को सुचारु बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान मिशन वात्सल्य के तहत चार पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति हेतु प्रकाशित विज्ञापन, प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी एवं दावा-आपत्तियों…
Author: Sankalan News
Chatra : सिविल सर्जन कार्यालय चतरा के कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को पिरामल फाउंडेशन सांगम कोलैबोरेटिव टीम के सहयोग से आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन (Supply Chain Management) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं एवं आवश्यक स्वास्थ्य सामग्रियों की उपलब्धता, उचित भंडारण, स्टॉक प्रबंधन तथा मांग एवं आपूर्ति की बेहतर योजना के संबंध में स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता को सुदृढ़ करना रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) एवं जिला अस्पताल (DH) से फार्मासिस्ट, स्टोर कीपर, हॉस्पिटल मैनेजर (HM) तथा ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM) ने भाग लिया।…
कान्हाचट्टी/ चतरा। प्राकृतिक महापर्व करमा पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम जसपुर में मंगलवार को खरवार समाज की युवतियों और बच्चियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ जावा डलिया रखी। इस दौरान बच्चियों ने नदी से शुद्ध बालू लाकर बांस की टोकरी में भरा और उसमें विभिन्न प्रकार के अनाज के बीज बोकर जावा जगाने की परंपरा निभायी। जावा डलिया में धान, गेहूं, मकई, उड़द, जौ, मूंग, चना व कुर्थी समेत सात प्रकार के अनाज के बीज बोये गये। इसके बाद बच्चियों ने सामूहिक रूप से करम गीत गाकर जावा डलिया की स्थापना की। गांव में इस दौरान पारंपरिक उत्साह…
कुंदा (चतरा): कुंदा थाना क्षेत्र के पाठकडीह टोला स्थित झाड़ियों में सोमवार शाम एक 16 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही कुंदा थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू की। युवती के पेट और मुंह पर चोट के निशान पाए गए हैं।परिजनों ने युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।वहीं परिजनों और युवती के जीजा ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंके जाने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की…
चतरा में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), हजारीबाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कर्मचारी भवन में छापेमारी कर टीम ने राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद को कथित रूप से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, राजस्व संबंधी कार्य के एवज में कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने पहले मामले का सत्यापन किया। इसके बाद मंगलवार को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को कथित रूप से घूस लेते गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम…
कान्हाचट्टी/चतरा । अहिंसा क्लब गणपति पूजा समिति, राजपुर के तत्वावधान में सोमवार को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर भगवान गणेश की भव्य पूजा-अर्चना श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ की गयी। गणेश चतुर्थी को लेकर राजपुर क्षेत्र में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा समिति की ओर से आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण एवं सजावट की गयी थी। रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से पंडाल की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। वहीं, पंडाल में…
कान्हाचट्टी/चतरा । प्रखंड क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जिला परिषद उम्मीदवार सिकेंद्र खरवार ने सोमवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों और युवाओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने चीरीदिरी पंचायत के सिंदुरिया नावाडीह में भवानी क्लब द्वारा आयोजित गणेश चतुर्थी पूजा समारोह में शामिल होकर पूजा पंडाल का भ्रमण किया और प्रसाद ग्रहण किया. गणेश चतुर्थी को लेकर सिंदुरिया नावाडीह सहित आसपास के गांवों में उत्साह का माहौल रहा. पूजा पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान पंडाल परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजता रहा. आकर्षक सजावट व…
चतरा। शहर के जतराहीबाग में सोमवार को City Kart का शुभारंभ हुआ। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने नारियल फोड़कर, दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद और विधायक ने प्रतिष्ठान का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।उद्घाटन समारोह में सांसद और विधायक ने City Kart के संचालक तथा पूरी टीम को नए व्यवसाय की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं। सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि चतरा में नए प्रतिष्ठानों का खुलना शहर के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलते…
कान्हाचट्टी/चतरा । देश डिजिटल युग में तेजी से आगे बढ़ रहा है। गांव-गांव तक इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंचाने के दावे किये जा रहे हैं, लेकिन कान्हाचट्टी प्रखंड की मदगड़ पंचायत का नायकीहेसाग गांव आज भी मोबाइल नेटवर्क के लिए तरस रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि झारखंड गठन के बाद से अब तक गांव में मोबाइल नेटवर्क की समुचित सुविधा नहीं पहुंची है। नेटवर्क की समस्या के कारण गांव के लोगों का संपर्क बाहरी दुनिया से लगभग कट सा गया है।नायकीहेसाग के ग्रामीणों के लिए मोबाइल नेटवर्क आज भी सुविधा नहीं, बल्कि एक बड़ी जरूरत और मजबूरी बन…
रांची : जातीय जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं होने के विरोध में कांग्रेस 16 सितंबर को पैदल मार्च निकालेगी। यह मार्च बापू वाटिका से लोक भवन तक होगा।झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि जनगणना के फॉर्म में एससी और एसटी के लिए अलग कॉलम है, लेकिन ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं रखा गया है। इससे देश में ओबीसी की सही आबादी का आंकड़ा सामने नहीं आ पाएगा।उन्होंने कहा कि ओबीसी की वास्तविक जनसंख्या का आंकड़ा जरूरी है, ताकि उन्हें उनके अधिकार और हिस्सेदारी मिल सके। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी…
