Author: Sankalan News

चतरा: राजपुर थाना क्षेत्र के बंदा स्थित गहड़ी दोमुहान नदी से मंगलवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान तुलबुल पंचायत के कंदारी निवासी रेवा भुइयां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेवा भुइयां पिछले पांच दिनों से घर से लापता थे और परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कुछ चरवाहे बंदा नदी के आसपास मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी के दोमुहान पुल के समीप झाड़ियों में फंसे एक शव पर पड़ी। शव मिलने की…

Read More

चतरा। चतरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लावालौंग थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अफीम डोडा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस छापामारी में सुनसान इलाके में छिपाकर रखा गया 272 किलो से अधिक डोडा जब्त किया गया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 41 लाख रुपये आंकी गई है। इस संबंध में सिमरिया अनुमंडल पुलिस कार्यालय में सोमवार 07 सितंबर को आयोजित प्रेसवार्ता में चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने विस्तृत जानकारी दी। एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि 06 सितंबर को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि…

Read More

हजारीबाग /बड़कागांव : रविवार की शाम बड़कागांव थाना क्षेत्र के कोयलंग गांव के पास बाकपंजा टोला जंगल में सन्नाटा तोड़ती पुलिस की कार्रवाई ने अपराधियों की नींद उड़ा दी। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी बड़कागांव के नेतृत्व में वहां चेकिंग लगाई गई। इसी दौरान गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय सदस्य संदीप मेहता उर्फ संदीप कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 9mm का पिस्टल, छह जिंदा गोलियां, प्रिंस खान गिरोह से जुड़े दो पर्चे (जिन पर KSS लिखा था) और एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया…

Read More

चतरा: हजारीबाग से सिमरिया लौटने के दौरान बिरहु के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जाता है कि सिमरिया निवासी प्रशांत कुमार की स्कॉर्पियो मोड़ पर अनियंत्रित होकर सखुआ के पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और प्रशांत कुमार गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के अंदर फंस गए। इसी दौरान सिमरिया अंचल अधिकारी गौरव कुमार अपने सुरक्षा बलों के साथ वहां से गुजर रहे थे। जंगल की ओर क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो की इंडिकेटर लाइट जलती देख उन्होंने तत्काल वाहन रुकवाया और घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए…

Read More

गिरिडीह की रात आज किसी आम रात की तरह नहीं गुजरी। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और झामुमो के दिग्गज नेता सुदिव्य कुमार सोनू के अचानक चले जाने से पूरा इलाका स्तब्ध है। शनिवार देर रात जब वे अपने गिरिडीह स्थित आवास पर थे, अचानक तबीयत बिगड़ी। परिजन उन्हें तत्काल मर्सी अस्पताल ले गए, लेकिन हृदयाघात इतना गंभीर था कि डॉक्टरों के हर प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुदिव्य कुमार सोनू सिर्फ एक मंत्री नहीं, अपने क्षेत्र के लिए एक भरोसा थे। 2019 में पहली बार गिरिडीह सदर से विधायक बने और 2024 में दूसरी बार जीतकर…

Read More

Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र के UMS चिरीदीरी विद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शैलेन्द्र सिंह अध्यक्ष राजेंद्र साव, कामता प्रसाद सिंह, गीता कुमारी, किरण कुमारी एवं सेवानंदन समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान और स्वागत के साथ की गयी।छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के योगदान…

Read More

चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड क्षेत्र के योगियारा पंचायत अंतर्गत लिदिक गांव में सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने श्रमदान कर करीब 300 फीट लंबी सड़क का निर्माण किया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई थी, जिससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की समस्या को लेकर कई बार पंचायत के मुखिया, जिला परिषद सदस्य समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और श्रमदान से सड़क को चलने लायक बनाने…

Read More

चतरा की गर्म सड़कों पर शनिवार शाम आक्रोश की आग देखी गई। केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के आह्वान पर आजसू पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता JSSC, JPSC और CGL परीक्षाओं में छात्रों पर चल रहे दमन के खिलाफ सड़क पर उतर आए। राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज़ कुचलने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने चतरा के केसरी चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। वहीं यह कार्यक्रम जलछाजन से शुरू हुआ और पैदल मार्च केसरी चौक तक पहुंचा, जहां पुतला दहन के जरिए छात्रों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाई…

Read More

चतरा : बिजली बिल के बढ़ते बकाये को लेकर बिजली विभाग ने हंटरगंज बाजार में शनिवार को विशेष डोर-टू-डोर अभियान चलाया। जिला बिजली विभाग के एसडीओ सत्यदेव कुमार के निर्देश पर विभागीय सुपरवाइजर पिंटू सिंह के नेतृत्व में ऊर्जा मित्रों की टीम ने बाजार के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर उपभोक्ताओं के बिजली मीटर की रीडिंग की जानकारी ली और बकाया बिजली बिल का शीघ्र भुगतान करने की अपील की। विभाग ने स्पष्ट किया कि समय पर बिजली बिल का भुगतान होने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी।अभियान के दौरान ऊर्जा मित्रों ने बिजली उपभोक्ताओं को…

Read More

चतरा : सदर थाना क्षेत्र के बरैनी पंचायत अंतर्गत घूरनाडीह गांव स्थित चटनियां नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन दोस्तों में से दो की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव नदी से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान चोर मोहल्ला निवासी अंश प्रकाश और घघरटोली निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। वहीं उनके साथ आए तीसरे बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उसकी तलाश में पुलिस और ग्रामीण जुटे हुए हैं। दरअसल तीनों दोस्त शुक्रवार की अहले सुबह साइकिल से चटनियां नदी पहुंचे थे। जहां…

Read More