चतरा। लोगों की जान बचाने के लिए दिन-रात दौड़ने वाले 108 एम्बुलेंस कर्मी आज खुद अपनी रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लंबित वेतन, बर्खास्त साथियों की बहाली और श्रमिक अधिकारों की मांग को लेकर उनका चरणबद्ध आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा। झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मियों ने भिक्षाटन कर सरकार से जल्द समाधान की गुहार लगाई।संघ का कहना है कि जुलाई 2026 से वेतन नहीं मिला है। वेतन में मनमानी कटौती, एम्बुलेंस की समय पर मरम्मत नहीं होने और हटाए गए कर्मियों की बहाली न होने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहराता…
Author: Sankalan News
चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग स्थित साई नाथ लाइन होटल के पास से पुलिस ने हथियार के साथ एक टीएसपीसी नक्सली संगठन के एक समर्थक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरपा गांव के भगिया बरवा टोली निवासी 40 वर्षीय मुकेश गंझू के रूप में हुई है। उसके पास से एक देशी कट्टा, 54 जिंदा गोलियां, छह मिसफायर गोलियां और दो खोखे बरामद किए गए हैं। आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में इलाके की रेकी कर रहा था। इसकी जानकारी एसपी अनिमेष नैथानी ने सोमवार को अपने कार्यालय में…
कान्हाचट्टी (चतरा)। प्रखंड में रविवार को कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हुआ। नवरात्र शुरू होते ही पूरा प्रखंड भक्तिमय माहौल में डूब गया है। विभिन्न गांवों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की आराधना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं, भजन-कीर्तन, जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में लीन हैं। नवरात्र के अवसर पर रविवार को समाजसेवी अरुण कुमार सिंह प्रखंड के चारु, तुलबुल और चिल्हिया समेत कई स्थानों पर आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में शामिल हुए।…
Chatra : रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक बेटी की मौत ने उसके परिवार को तोड़ दिया है। चतरा जिले के मिश्रौल गांव की बेटी नाजदा खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता हफीज अंसारी का आरोप है कि उनकी बेटी को दहेज की मांग और संतान न होने को लेकर ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। पिता बताते हैं कि नाजदा की शादी 15 मार्च 2019 को चतरा के ब्राह्मणी निवासी नासिर अंसारी से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद से बेटी उन्हें ससुराल की परेशानियों के बारे में बताती थी। पिता का कहना है…
लावालौंग (चतरा): अवैध अफीम की खरीद-बिक्री कर उसे पंजाब ले जाने की तैयारी में लगे चार लोगों को लावालौंग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छापामारी के दौरान अभियुक्तों के पास से 2.5 किलोग्राम अवैध अफीम, चार लाख रुपये नगद, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। एक अन्य संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने में सफल रहा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हेडुम गांव निवासी मुनेश्वर कुमार यादव और दिनेश कुमार यादव अवैध अफीम की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना में कहा गया था कि वे कुछ ही देर में अफीम लेकर पंजाब की ओर निकलने…
लावालौंग (चतरा): जिस सरकारी मदद पर किसान खेती का खर्च निकालते हैं, वही उनके हाथ से छिन गई है। लावालौंग प्रखंड के कई पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्तें अक्टूबर 2024 के बाद से नहीं मिल पाई हैं। खाद, बीज और जुताई के खर्च के बीच यह राशि रुकने से किसानों की चिंता गहराई है। किसानों का कहना है कि खेती के ऐन दौर में जब जेब खाली हो रही है, तब सम्मान निधि की राशि का न आना उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। इस समस्या को लेकर मुखिया नेमन भारती और राजद बीस सूत्री…
चतरा। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को चतरा सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने की जबकि संचालन सदर बीडीओ सह सीओ मनोज कुमार गोप ने किया। बैठक में अधिकारियों ने पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सरकारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया बैठक में सदर थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर अनिल उरांव सहित जनप्रतिनिधि विभिन्न पूजा पंडालों के अध्यक्ष समिति के सदस्य और क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।…
चतरा। मवेशी को टक्कर मारकर भाग रही पिकअप पुलिस के हत्थे चढ़ गई। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव के पास जोरी–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर पकड़े गए वाहन से पुलिस ने 950.40 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी। पुलिस के अनुसार, पिकअप से भैंस को धक्का मारने और वाहन के फरार होने की सूचना मिली थी। पुलिस बल ने तुरंत कार्रवाई कर वाहन को रोक लिया। तलाशी में ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की की 48 पेटियां और ब्लू स्ट्रोक एक्सक्विजिट व्हिस्की की 62 पेटियां मिलीं। इनमें कुल 5,280 बोतलें थीं। पुलिस…
कान्हाचट्टी (चतरा)। आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को राजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी (सीओ) मनोज गोप ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने किया। बैठक में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी।बैठक में प्रशासन की ओर से पूजा समितियों को सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT), चतरा श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में उपस्थित अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद, चतरा लोकसभा क्षेत्र कालीचरण सिंह, विधायक सिमरिया उज्ज्वल कुमार दास, विधायक चतरा श्री जनार्दन पासवान, विधायक बड़कागांव श्री रोशन लाल चौधरी एवं सांसद, हजारीबाग के प्रतिनिधि श्री रविन्द्र सिंह उपस्थित रहे। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा के बाद खनन प्रभावित क्षेत्रों में जनोपयोगी एवं विकासात्मक कार्यों से संबंधित ग्राम सभा…
