Author: Sankalan News

कान्हाचट्टी/चतरा । बाराबागी चौक स्थित देवी मंडप के समीप बुधवार सुबह गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया. हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोट आयी है. वहीं, किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना में बड़ा हादसा होने से टल गया. जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या BR02GC7409 गिट्टी लादकर हंटरगंज से डुमरी की ओर जा रहा था. इसी दौरान देवी मंडप के पास अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. अनियंत्रित ट्रक सड़क से नीचे उतरते हुए खेत में पलट गया. हादसे के बाद ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की जानकारी…

Read More

चतरा। चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को चतरा पुलिस ने सिमरिया थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी कार्रवाई में 5 लाख रु मूल्य के 985 ग्राम मादक पदार्थ अफीम के साथ मोटरसाइकिल सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय में आज आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहब ने बताया कि सुचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति लावालौंग थाना क्षेत्र से अफीम की खेप लाकर पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की बिक्री करने जाने वाले हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लावालौंग-बगरा रोड में मोटरसाईकिल…

Read More

चतरा/ लावालौंग :— किसी भी गांव के लिए श्राद्ध का दिन यादों और शोक का होता है; परिवार घर पर एक साथ बैठकर बीते पलों को याद करता है। सोमवार को भी पारामातु गांव में ऐसे ही कुछ लोग परम्परा निभा रहे थे, जब पुलिस की टीम ने अचानक दस्तक दी और उसी निवास से एक लंबे समय से फरार चल रहे नक्सली को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान लक्ष्मण गंझू उर्फ मोछु उर्फ लखन गंझू के रूप में हुई — जिसे टीएसपीसी का सक्रिय एरिया कमांडर बताया जा रहा है।एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि…

Read More

चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1050 किलो डोडा बरामद किया है। डोडा को 85 बोरियों में भरकर ट्रक के जरिए तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। बरामद डोडा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है। इस संबंध में एसपी अनिमेष नैथानी ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली…

Read More

Chatra : स्वतंत्रता दिवस-2026 के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर आज मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल का उपायुक्त रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न परेड टुकड़ियों द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप पूर्वाभ्यास किया गया। फुल ड्रेस रिहर्सल के क्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के आगमन पर परेड टुकड़ियों द्वारा सलामी दी गई। इसके पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया। रिहर्सल में एसएसबी (35 बटालियन), डीएपी, जिला पुलिस बल, गृह रक्षक बल, डीएवी एनसीसी (बॉयज) डीएवी एनसीसी (गर्ल्स) कैडेट्स, इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय चतरा तथा…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत ​35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ‘बी’ समवाय, लावालौंग के तत्वावधान में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के माध्यम से एसएसबी जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों एवं आमजनों को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम का सशक्त संदेश दिया।​रैली में शामिल एसएसबी जवानों ने अपने दोपहिया वाहनों पर पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया। लावालौंग के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरी इस रैली के दौरान जवानों ने क्षेत्रवासियों से आगामी स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने-अपने घरों पर गरिमा…

Read More

चतरा। सदर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चतरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 14.93 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद किया है। बरामद ब्राउन शुगर में एक आरोपी के पास से 1.58 ग्राम तथा दूसरे के पास से 13.35 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। मामले में सदर थाना कांड संख्या 336/2026 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार 11 अगस्त 2026 को शाम करीब सात बजे पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जितनी…

Read More

चतरा : वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के कोन गांव के समीप कस्तूरबा विद्यालय प्रतापपुर मोड़ जोरी के पास सरस्वती ज्वेलर्स के मालिक मृत्युंजय कुमार वर्मा से हुई लूटपाट और फायरिंग की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों के भागने के क्रम में छूटे चप्पल भी बरामद किए थे, जिसमें एक जोड़ी चप्पल गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार की बताई गई है। यह जानकारी…

Read More

Chatra : लावालौंग थाना पुलिस ने नक्सली गतिविधियों से जुड़े एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त कुलदीप गंझु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कुलदीप गंझु ग्राम सिल्दाग,का रहने वाला है।पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, यह कार्रवाई लावालौंग थाना कांड संख्या 63/2022, दिनांक 18 नवंबर 2022, धारा 17(i)(ii) CLA एक्ट के तहत की गई है। पुलिस के अनुसार कुलदीप गंझु का वर्ष 2023 में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली अमर सिंह भोक्ता से गहरा संपर्क और दोस्ती थी। इसी संपर्क के माध्यम से बाद में उसका…

Read More

Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान नावाडीह गांव निवासी रजनी देवी, पति फौदारी गंझू के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, रजनी देवी मंगलवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। वज्रपात की चपेट में आने से रजनी देवी गंभीर रूप से झुलस गईं…

Read More