Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » महात्मा गांधी जयंती पर लावालौंग पंचायत भवन में ग्रामसभा, विभिन्न योजनाओं का हुआ चयन
    Chatra News

    महात्मा गांधी जयंती पर लावालौंग पंचायत भवन में ग्रामसभा, विभिन्न योजनाओं का हुआ चयन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग प्रखंड के पंचायत सचिवालय भवन में शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया।ग्रामसभा की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प एवं माला अर्पित कर की गई। मुखिया नेमन भारती पंचायत सचिव विनय चौधरी एवं रोजगार सेवक रोहित कुमार ने संयुक्त रूप से गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।ग्रामसभा के दौरान पंचायत क्षेत्र के विकास एवं ग्रामीणों की आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के लिए ग्रामीणों से प्रस्ताव लिए गए तथा प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का चयन किया गया। ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं को ग्रामसभा के समक्ष रखा।इस दौरान जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी गई।जेएसएलपीएस कर्मियों ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं नियमित बचत, बैंकिंग गतिविधियों और विभिन्न स्वरोजगार से जुड़ रही हैं।महिलाओं को प्रशिक्षण और आजीविका गतिविधियों के माध्यम से कृषि, पशुपालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन तथा छोटे व्यवसाय से जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ अपने परिवार की आय में भी योगदान दे रही हैं।वही बाल विवाह मुक्त भारत के बारे में भी चर्चा की गई।ग्रामसभा में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों एवं जेएसएलपीएस कर्मियों ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से गांव में आर्थिक एवं सामाजिक बदलाव को गति मिल रही है।मौके पर जेएसएलपीएस के कर्मियों सहित पंचायत क्षेत्र के दर्जनों महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामसभा में पंचायत के समग्र विकास, रोजगार एवं आजीविका से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आवश्यक योजनाओं के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    वन्य प्राणी सप्ताह के तहत लावालौंग में निकली प्रभात फेरी, बच्चों ने दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर SSB के जवानों ने चलाया सफाई अभियान

    October 2, 2026

    चोरी की बोलेरो लेकर बड़ी वारदात की फिराक में था 50 हजार का इनामी, पुलिस ने दबोचा

    October 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • महात्मा गांधी जयंती पर लावालौंग पंचायत भवन में ग्रामसभा, विभिन्न योजनाओं का हुआ चयन October 2, 2026
    • वन्य प्राणी सप्ताह के तहत लावालौंग में निकली प्रभात फेरी, बच्चों ने दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश October 2, 2026
    • गांधी जयंती पर SSB के जवानों ने चलाया सफाई अभियान October 2, 2026
    • चोरी की बोलेरो लेकर बड़ी वारदात की फिराक में था 50 हजार का इनामी, पुलिस ने दबोचा October 2, 2026
    • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने अर्पित की श्रद्धांजलि, सर्वधर्म सभा का हुआ आयोजन October 2, 2026
    • अफीम खेती के आरोपियों के घर पहुंची पुलिस,चिपकाया इश्तेहारन्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर चतरा के लुटु तिलैया में हुई कार्रवाई October 1, 2026
    • उपायुक्त रवि आनंद ने एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा परियोजना का किया निरीक्षण October 1, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिलेभर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच कार्यक्रम आयोजित October 1, 2026
    • विद्यार्थियों ने निभाई मुखिया, वार्ड सदस्य व पंचायत सचिव की भूमिका, ग्रामीण समस्याओं पर हुई चर्चा October 1, 2026
    • राजपुर के पीएम श्री विद्यालय में कक्षा 7-8 के छात्रों ने निभाई जनप्रतिनिधि की भूमिका; मुखिया विकास सिंह ने बढ़ाया उत्साह October 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.