Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिलेभर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच कार्यक्रम आयोजित
    Chatra News

    अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिलेभर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच कार्यक्रम आयोजित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला अस्पताल, चतरा, संचार वृद्धा आश्रम, चतरा सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर उपचार तथा उपलब्ध सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की थीम “The Age of Longevity: Rethinking Systems for Longer Lives” के अनुरूप वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने तथा स्वस्थ एवं सम्मानजनक वृद्धावस्था को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। जिला अस्पताल, चतरा एवं संचार वृद्धा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन, चतरा डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। जिला अस्पताल में उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर वृद्धजनों को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। नियमित स्वास्थ्य जांच एवं समय पर चिकित्सकीय परामर्श वृद्धावस्था को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने वृद्धावस्था में होने वाली सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं, उनके बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने वृद्धजनों से अपील की कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जाकर जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।संचार वृद्धा आश्रम, चतरा में आयोजित विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर में आश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य जांच के उपरांत सभी वृद्धजनों के बीच फल एवं अल्पाहार का वितरण किया गया। इस दौरान वृद्धजनों के स्वास्थ्य, उनकी आवश्यकताओं एवं बेहतर जीवन-यापन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला उपाधीक्षक डॉ. मनीष कुमार लाल ने कहा कि वृद्धजन किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर जिला अस्पताल, चतरा में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक दवाओं की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है। वृद्धजनों सहित आम नागरिक उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएं तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लें। जिला कार्यक्रम सहायक-NCD हरि शंकर ने वृद्धजनों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को मासिक वृद्धजन दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दौरान वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार वृद्धजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण भी प्रदान कराए जाते हैं, जिनमें स्टिक, वाल्कर, शोल्डर व्हील, कैलीपर्स एवं इंफ्रारेड उपकरण आदि शामिल हैं। इन सुविधाओं का उद्देश्य वृद्धजनों को स्वस्थ, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर जीवन जीने में सहयोग प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा वृद्धजनों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, शारीरिक रूप से सक्रिय रहने तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सिंड्रेला, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनम अंजु, NTCP कंसल्टेंट रश्मि दुबे, जिला कार्यक्रम सहायक-NCD हरि शंकर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित वृद्धजनों के बीच फल एवं अल्पाहार का वितरण किया गया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    अफीम खेती के आरोपियों के घर पहुंची पुलिस,चिपकाया इश्तेहारन्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर चतरा के लुटु तिलैया में हुई कार्रवाई

    October 1, 2026

    उपायुक्त रवि आनंद ने एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा परियोजना का किया निरीक्षण

    October 1, 2026

    विद्यार्थियों ने निभाई मुखिया, वार्ड सदस्य व पंचायत सचिव की भूमिका, ग्रामीण समस्याओं पर हुई चर्चा

    October 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • अफीम खेती के आरोपियों के घर पहुंची पुलिस,चिपकाया इश्तेहारन्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर चतरा के लुटु तिलैया में हुई कार्रवाई October 1, 2026
    • उपायुक्त रवि आनंद ने एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा परियोजना का किया निरीक्षण October 1, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिलेभर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच कार्यक्रम आयोजित October 1, 2026
    • विद्यार्थियों ने निभाई मुखिया, वार्ड सदस्य व पंचायत सचिव की भूमिका, ग्रामीण समस्याओं पर हुई चर्चा October 1, 2026
    • राजपुर के पीएम श्री विद्यालय में कक्षा 7-8 के छात्रों ने निभाई जनप्रतिनिधि की भूमिका; मुखिया विकास सिंह ने बढ़ाया उत्साह October 1, 2026
    • महर्षि कश्यप मुनि जयंती समारोह में गूंजा समाज की एकता का संदेश,बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां September 30, 2026
    • जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की हुई समीक्षा,अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित निगरानी एवं सघन अभियान चलाने का निर्देश September 30, 2026
    • चबूतरा निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का धरना, दो लोगों को थाने ले जाने के बाद बढ़ा विवादराजपुर बाजार में निर्माण स्थल को लेकर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, गोलंबर बनाने की मांग पर अड़े ग्रामीण September 30, 2026
    • एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस मिली बड़ी सफलता, 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार,बाइक और नकदी भी जब्त September 29, 2026
    • खेलो झारखंड के तहत प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम September 28, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.