
Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत खेलो झारखंड के तहत अनुसूचित जनजातीय आवासीय विद्यालय,लावालौंग में अंडर-17 खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि लावालौंग मुखिया नेमन भारती ने किया।इस दौरान बीपीओ ईश्वर राम,अकाउंटेंट रजत उपाध्याय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के बीच फुटबॉल,कबड्डी और दौड़ समेत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। अंडर-17 वर्ग की इस प्रतियोगिता में 17 वर्ष तक की आयु के बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया।मुखिया नेमन भारती ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होने के साथ अनुशासन,आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।खेल के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य बनाने के अवसर हैं।उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
वहीं,बीपीओ ईश्वर राम ने बताया कि खेलो झारखंड के तहत विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
रिपोर्टर मो0 साजिद
