Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मुर्गी दाना चोरी का ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार, 21 बोरा माल बरामद
    Chatra News

    मुर्गी दाना चोरी का ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार, 21 बोरा माल बरामद

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। गिद्धौर थाना क्षेत्र के आमतारी स्थित मुर्गी फार्म से चोरी हुए मुर्गी दाना मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के डहुरा गांव निवासी अरविंद कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए 50-50 किलो के 21 बोरा मुर्गी दाना बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्मार्टफोन भी जब्त किया है।
    गिद्धौर थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिमरिया के प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि सलिमपुर मोड़ के पास पेक्सा गांव जाने वाली सड़क किनारे स्थित आमतारी मुर्गी फार्म से चोरी किया गया दाना सदर थाना क्षेत्र में छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही सदर अंचल के पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र हांसदा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम में गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, सहायक अवर निरीक्षक रंजय कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के तुराग गांव में छापेमारी कर अरविंद कुमार यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया पूरा 21 बोरा मुर्गी दाना बरामद कर लिया गया। चोरी और अवैध भंडारण पर पुलिस की नजर प्रभारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने कहा कि चोरी, अवैध भंडारण और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सूचना के आधार पर लगातार कार्रवाई कर रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गिद्धौर थाना में बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    दशकर्म कार्यक्रम में शामिल हुए सिकेंद्र खरवार, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

    September 27, 2026

    सिमरिया पुलिस ने चोरी का सामान लदे वाहन के साथ एक को गिरफ्तार किया, दो फरार

    September 26, 2026

    जिला कौशल समिति की बैठक में DSDP, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट एवं आवासीय केंद्रों की व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • दशकर्म कार्यक्रम में शामिल हुए सिकेंद्र खरवार, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस September 27, 2026
    • मुर्गी दाना चोरी का ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार, 21 बोरा माल बरामद September 27, 2026
    • सिमरिया पुलिस ने चोरी का सामान लदे वाहन के साथ एक को गिरफ्तार किया, दो फरार September 26, 2026
    • जिला कौशल समिति की बैठक में DSDP, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट एवं आवासीय केंद्रों की व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा September 26, 2026
    • राजपुर बाजार की सड़क बनी तालाब, जलजमाव से राहगीरों की बढ़ी परेशानीबारिश होते ही सड़क पर भर जाता है पानी, पैदल चलना भी मुश्किल; दुकानदार और राहगीर परेशान September 25, 2026
    • अरुण कुमार सिंह को संगठन में उचित जिम्मेदारी देने की मांग तेज, कार्यकर्ताओं ने कहा—अनुभव का मिलेगा लाभ September 25, 2026
    • तेजस कार्यशाला में नवाचार, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने पर जोर September 25, 2026
    • नारकोटिक्स अफसर बनकर लूटी 31.90 लाख की रकम, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा September 24, 2026
    • दिनदहाड़े डकैती ने दहलाया जमशेदपुर: केनरा बैंक में 42 लाख नकद, करोड़ों के गहने लूटकर फरार September 24, 2026
    • जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल। September 24, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.