Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » दशकर्म कार्यक्रम में शामिल हुए सिकेंद्र खरवार, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस
    Chatra News

    दशकर्म कार्यक्रम में शामिल हुए सिकेंद्र खरवार, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कान्हाचट्टी/चतरा। कान्हाचट्टी प्रखंड के केंदुआ सहोर गांव में भगवान सिंह के बड़े पुत्र मनोज सिंह के असामयिक निधन के बाद आयोजित दशकर्म कार्यक्रम में समाजसेवी, युवा नेता सह जिला परिषद उम्मीदवार सिकेंद्र खरवार शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत मनोज सिंह के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे सिकेंद्र खरवार ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि किसी अपने को खोने का दुख बेहद पीड़ादायक होता है। इस कठिन समय में पूरा समाज शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि मनोज सिंह का असामयिक निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में वे व्यक्तिगत रूप से परिवार के साथ हैं और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत मनोज सिंह को श्रद्धांजलि दी तथा उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। परिजनों और ग्रामीणों ने दिवंगत के जीवन से जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए उनके प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। दशकर्म कार्यक्रम में सचिव कपिल सिंह खरवार, समाजसेवी सह शिक्षक नरेश सिंह खरवार, जिलाध्यक्ष उमेश सिंह, केंद्रीय सदस्य राजू सिंह खरवार, रामखेलावन सिंह, खेमलाल सिंह, कैलाश सिंह खरवार, भगवान सिंह, भुलान सिंह, सोनू कुमार, शिवकुमार सिंह, प्रकाश सिंह, योगेश सिंह, योगेंद्र सिंह, मनीष कुमार खरवार, परामेश्वर सिंह, महरू सिंह खरवार, सुनील खरवार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

    कान्हाचट्टी संवादाता नितेश कुमार सिंह

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मुर्गी दाना चोरी का ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार, 21 बोरा माल बरामद

    September 27, 2026

    सिमरिया पुलिस ने चोरी का सामान लदे वाहन के साथ एक को गिरफ्तार किया, दो फरार

    September 26, 2026

    जिला कौशल समिति की बैठक में DSDP, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट एवं आवासीय केंद्रों की व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • दशकर्म कार्यक्रम में शामिल हुए सिकेंद्र खरवार, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस September 27, 2026
    • मुर्गी दाना चोरी का ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार, 21 बोरा माल बरामद September 27, 2026
    • सिमरिया पुलिस ने चोरी का सामान लदे वाहन के साथ एक को गिरफ्तार किया, दो फरार September 26, 2026
    • जिला कौशल समिति की बैठक में DSDP, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट एवं आवासीय केंद्रों की व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा September 26, 2026
    • राजपुर बाजार की सड़क बनी तालाब, जलजमाव से राहगीरों की बढ़ी परेशानीबारिश होते ही सड़क पर भर जाता है पानी, पैदल चलना भी मुश्किल; दुकानदार और राहगीर परेशान September 25, 2026
    • अरुण कुमार सिंह को संगठन में उचित जिम्मेदारी देने की मांग तेज, कार्यकर्ताओं ने कहा—अनुभव का मिलेगा लाभ September 25, 2026
    • तेजस कार्यशाला में नवाचार, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने पर जोर September 25, 2026
    • नारकोटिक्स अफसर बनकर लूटी 31.90 लाख की रकम, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा September 24, 2026
    • दिनदहाड़े डकैती ने दहलाया जमशेदपुर: केनरा बैंक में 42 लाख नकद, करोड़ों के गहने लूटकर फरार September 24, 2026
    • जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल। September 24, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.