Chatra : लावालौंग प्रखण्ड के सभी क्षेत्रों में 5/8/26 यानी पांच अगस्त को प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया।प्रखंड विकास पदाधिकारी बिपिन कुमार भारती ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम एवं अन्य विवरण का अवलोकन कर लें।उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता के नाम, पता,उम्र या अन्य किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है,अथवा किसी योग्य मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है,तो संबंधित व्यक्ति निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति या दावा प्रस्तुत कर सकता है।प्राप्त आपत्तियों एवं दावों पर…
Author: Sankalan News
Chatra : लावालौंग में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय के सभा गार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी विपिन कुमार भारती तथा प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार की उपस्थिति तथा कुशल नेतृत्व में प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इस संबंध में प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ विपिन कुमार भारती ने सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।इस दौरान कार्यक्रम की समय-सारिणी भी जारी की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जारी आदेश के अनुसार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सुबह…
कान्हाचट्टी (चतरा): कान्हाचट्टी प्रखंड के चारु गांव में बाढ़ का कहर एक परिवार पर भारी पड़ गया। नदी पार करने के दौरान अचानक आए तेज बहाव में एक अधेड़ बह गया। पूरी रात परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार को नदी किनारे शव मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान चारु गांव निवासी अर्जुन मिस्त्री (60 वर्ष), पिता पूरण मिस्त्री, के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्जुन मिस्त्री मंगलवार को किसी निजी कार्य से बाकचुंबा गांव गए थे। घर लौटने के दौरान वे चारु…
चतरा में पुलिस ने भाकपा (माओवादी) संगठन को फिर से सक्रिय करने की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में दो युवकों को देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और आगजनी में इस्तेमाल होने वाला सामान के साथ पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को 3 अगस्त को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक कुन्दा से प्रतापपुर-जोरी होते हुए भुईयांडीह घाटी की ओर किसी वारदात को अंजाम देने निकल चुके हैं। इसके बाद विशेष छापामारी दल ने प्रतापपुर-कुन्दा मुख्य मार्ग पर बलवादोहर गांव के पास एंटी-क्राइम चेकिंग शुरू की और पीछा कर…
चतरा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के चतरा जिला कार्यालय में मंगलवार को झारखंड आंदोलन के पुरोधा एवं दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिले भर से हजारों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो के जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन, जिला सचिव सचिव चंद्रदेव साहू एवं जिला कोषाध्यक्ष नितेश राणा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव एवं भारी…
Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा पूजा भंडार का पहली सोमवारी के शुभ अवसर पर लावालौंग प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी विपिन कुमार भारती एवं प्रमुख मनीषा देवी तथा प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ मंधनियां मुखिया भोला राम,हेहुम मुखिया संतोष राम,समाजसेवी भोला यादव भी उपस्थित थे।इस अवसर पर बीडीओ विपिन कुमार भारती ने कहा कि स्थानीय स्तर पर इस तरह के प्रतिष्ठानों के खुलने से लोगों को आवश्यक सामग्री आसानी से उपलब्ध होती है। इससे स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलता है तथा…
सिमरिया: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने चतरा जिले में संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। सिमरिया निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह समाजसेवी मो० एकबाल अंसारी को चतरा जिला कांग्रेस कमिटी का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।उनकी नियुक्ति झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर जारी पत्र के माध्यम से की गई है। पत्र में उन्हें जिले में पार्टी की गतिविधियों को गति देने और संगठनात्मक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार मो० एकबाल अंसारी लंबे समय से…
चतरा। चतरा-डोभी मुख्य मार्ग के भुईयांडीह के पास रविवार की सुबह एक ट्रक (यूपी 37 टी 5050) पलट गया, जिसमें भूसे के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब बाहर फूट पड़ी। घटनास्थल पर सड़क पर भूसा और शराब की बोतलों का मलबा फैल गया, जिसे तुरंत पुलिस ने हटवाकर जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, सदर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर एक ट्रक चतरा होते हुए बिहार की ओर जा रहा है। सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस ने डोभी रोड पर वाहन चेकिंग अभियान…
Chatra : उपायुक्त रवि आनंद ने आज जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर विकास एवं आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने हेरुआ डैम, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के समीप निर्माणाधीन पिक्चर टाइम थियेटर, छठ तालाब के समीप स्थित महादेवी वर्मा महिला कॉलेज तथा छठ तालाब का निरीक्षण किया। हेरुआ डैम के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने क्षेत्र के समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने डैम परिसर में पार्क का विकास, सोलर लाइट की स्थापना, पेवर ब्लॉक लगाने सहित अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों को योजनाबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूर्ण…
Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र अन्तर्गत 31जुलाई को लिखित आवेदन पर चानी स्कूल के समीप जलमीनार में लगे सोलर प्लेट की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया सोलर प्लेट भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सुनील यादव, पिता मुकेश यादव, ग्राम चानी, तथा श्रवण कुमार साहू, पिता राजकुमार साहू, ग्राम बांदू, दोनों थाना लावालौंग के निवासी, को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों की संलिप्तता सामने आने पर उनके…
