Author: Sankalan News

Chatra : लावालौंग प्रखण्ड के मुख्य चौक पर भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार जेपीएससी में हुई कथित गड़बड़ियों के विरोध में भाजपा मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू के कुशल नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा साथियों और छात्र ने भाग लिया। मशाल जुलूस अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय के नजदीक से प्रारंभ होकर लावालौंग मुख्य चौक तक निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जेपीएससी परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…

Read More

Chatra : उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के आलोक में निजी विद्यालयों को मान्यता प्रदान किए जाने संबंधी जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के निजी विद्यालयों द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त मान्यता आवेदनों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों एवं क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर कुल 10 निजी विद्यालयों के मान्यता संबंधी मामलों की समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान समिति ने निर्णय लिया कि…

Read More

कान्हाचट्टी (चतरा): प्रखंड के रामनगर उच्च विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो कार्यालय का मुख्य गेट खुला मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना तत्काल राजपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रूपेश कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर विद्यालय से सीसीटीवी सेट, पांच कंप्यूटर सेट, प्रोजेक्टर, इनवर्टर, साउंड सिस्टम सहित लाखों रुपये मूल्य की सामग्री चोरी कर ले गए। चोरी के…

Read More

Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र के सिलदाग पंचायत के भंगिया गांव में झारखंड सरकार द्वारा संचालित जरेडा के सौर ऊर्जा प्लांट से बैट्री और इन्वर्टर चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के घर से चोरी की गई बैट्रियों के 48 कवर और एक सोलर इन्वर्टर बरामद किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार 29 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली थी कि भंगिया गांव में लगे सौर ऊर्जा प्लांट की बैट्री और इन्वर्टर असामाजिक तत्वों ने चोरी…

Read More

चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को अभियान और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जुलाई 2026 तक अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 17 वाहन जब्त, 13 प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा पकड़े गए 68 वाहनों से ₹23.24 लाख से…

Read More

कान्हाचट्टी (चतरा): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खंड कान्हाचट्टी द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज का पूजन कर गुरु परंपरा का स्मरण किया तथा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।इस अवसर पर संघ के जिला सह कार्यवाह अरविंद कुमार ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भगवा ध्वज को गुरु के रूप में स्वीकार किया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवा ध्वज त्याग, तपस्या, राष्ट्रभक्ति और सेवा का प्रतीक है तथा स्वयंसेवक…

Read More

चतरा | बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बुधवार को चतरा जिले का दौरा कर कानून-व्यवस्था, संगठित अपराध,नक्सल गतिविधियों की वर्तमान स्थिति तथा एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) अधिनियम से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन,नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण, अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई तथा पुलिसिंग को और अधिक परिणामोन्मुख बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। चतरा आगमन पर पुलिस महानिरीक्षक को समाहरणालय परिसर में आकर्षक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस अधीक्षक…

Read More

Chatra : अपर सचिव, परिवहन विभाग, झारखंड, रांची के पत्रांक-170, दिनांक 24.07.2026 के आलोक में आज आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत चतरा जिले के 17 चयनित लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया गया। समाहरणालय में आयोजित सांकेतिक कार्यक्रम में उपायुक्त श्री रवि आनंद ने लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस वितरित करते हुए उन्हें सुरक्षित, जिम्मेदार एवं यातायात नियमों के अनुरूप वाहन संचालन की शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTRS) की स्थापना हेतु परिवहन विभाग, झारखंड एवं टाटा मोटर्स लिमिटेड के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर का राज्यस्तरीय कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड एवं…

Read More

चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने आज मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मयूरहंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, आधारभूत संरचनाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, कक्षाओं, खेल मैदान, ओपन जिम, छात्रावास परिसर एवं साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के साथ संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं से भी…

Read More

चतरा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला टास्क फोर्स (District Task Force) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित मलेरिया नियंत्रण एवं उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (VBDC) श्री अभिमन्यु ने जनवरी से जून 2026 तक जिले में मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवधि में मलेरिया जांच, उपचार, निगरानी, जन-जागरूकता एवं अन्य नियंत्रण गतिविधियों का नियमित संचालन किया गया है।उन्होंने बताया…

Read More