Chatra : लावालौंग प्रखंड परिसर में शनिवार को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के माध्यम से जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं को कानून एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जेएसएलपीएस की दर्जनों महिलाएं, अंचल कर्मी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रत्येक नागरिक को कानून के तहत अपने अधिकारों की जानकारी रखना आवश्यक है। विशेष रूप से महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न सहित अन्य सामाजिक एवं कानूनी मामलों से संबंधित प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई।इस…
Author: Sankalan News
चतरा : टीएसपीसी के सुप्रीमो बृजेश गंझू उर्फ गोपाल गंझू उर्फ सरदार जी की मौत उत्तरप्रदेश के बनारस में एटीएस के मुठभेड़ में हो चुकी है ।टीपीसी सुप्रीमों बृजेश गंझू उर्फ गोपाल गंझू उर्फ सरदार जी, पिता पच्चू गंझू मूलतः चतरा जिला के लावालौंग थाना क्षेत्र लुटू सुहावन गांव के रहने वाले थे।इनके चार भाई हैं जिसमें बड़े भाई गणेश गंझू 2014 में जेवीएम पार्टी से चुनाव जीत कर विधायक भी रहे हैं। जबकि भाई में बृजेश गंझू मझले थे और दो छोटे भाई भी हैं इनके तीन बहन हैं। टीपीसी के सुप्रीमो बृजेश गंझू के तीन पत्नियां में एक…
Chatra : जिले में पर्यटन स्थलों के विकास एवं पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं के दृष्टिगत उपायुक्त रवि आनंद ने आज चतरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोवा जलप्रपात का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जलप्रपात तक पहुंचने वाले पहुंच पथ सहित स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थल का अवलोकन करते हुए वहां की वर्तमान स्थिति एवं उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। इस दौरान पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं एवं स्थल की वर्तमान स्थिति का भी अवलोकन किया गया। मौके पर जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं…
हजारीबाग | कटकमदाग थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लापता हुई दो लड़कियों को बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियां सितंबर महीने में अपने-अपने घर से लापता हुई थीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक लड़की को हटिया रेलवे स्टेशन और दूसरी को रामगढ़ जिले के भुरकुंडा से बरामद किया। मुंबई जाने के दौरान हटिया स्टेशन से बरामद पुलिस के अनुसार कटकमदाग थाना कांड संख्या 165/26, दिनांक 8 सितंबर 2026, धारा 87 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। बांका गांव की एक लड़की 1 सितंबर 2026 को अपने घर से लापता हो गई थी। पुलिस…
हजारीबाग | शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने टोटो चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर रविवार को यातायात थाना परिसर में टोटो चालकों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर हजारीबाग की मौजूदगी में यातायात थाना प्रभारी ने शहरी क्षेत्र में चलने वाले टोटो चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने चालकों से सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने और अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील की। नियमों…
Chatra : करम पूजा की पूर्व संध्या पर आज सदर प्रखंड अंतर्गत सिकीद पंचायत के ग्राम संघरी स्थित फुटबॉल मैदान में पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त रवि आनंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा ढोल, मांदर एवं नगाड़े की पारंपरिक धुन के साथ पगड़ी एवं पुष्पमाला भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके उपरांत उपायुक्त रवि आनंद ने अखड़ा में विधिवत पूजा-अर्चना कर एवं फीता काटकर कार्यक्रम…
हजारीबाग | नशे के बढ़ते प्रभाव और इससे परिवारों पर पड़ रहे असर को लेकर नूरा मस्जिद कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के सचिव मक्सीर आलम ने की। बैठक में नशे की समस्या को गंभीर बताते हुए इससे युवाओं और परिवारों को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर चर्चा हुई। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि नशे की वजह से समाज में कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं। कई परिवार आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। वहीं, कम उम्र के बच्चे और युवा भी नशे की चपेट…
Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र के हेडुम पंचायत भवन के कुछ दूरी पर लगाए गए सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरियां चोरी होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अजीत यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त विषय को लेकर प्रेस वार्ता के दौरान इंस्पेक्टर पंकज कच्छप ने बताया कि विगत 8 सितंबर को जेरेडा कंपनी के मैनेजर राहुल ने हेडूम गांव में लगाए गए सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। इसके आधार पर बीएनएस के तहत दो नामजत अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।…
चतरा : झारखंड में सक्रिय प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के सुप्रीमो बृजेश गंझु को उत्तर प्रदेश एसटीएस की टीम ने मारा गिराया है। रविवार की तड़के सुबह हुई मुठभेड़ में एटीएस को यह सफलता हाथ लगी है। यह मुठभेड़ वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें टीएसपीसी सुप्रीमों बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता मारा गया। मारे गए उग्रवादी पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जिसमें झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा 5 लाख रुपये का इनाम शामिल था। सुबह पांच शुरू 5 हुई घेराबंदी एटीएस के डिप्टी…
टंडवा। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह शनिवार को टंडवा प्रखंड के प्रसिद्ध चुंदरू धाम पहुंचे। उनके चुंदरू धाम पहुंचने पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद सांसद कालीचरण सिंह चुंदरू धाम स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित नवदिवसीय गणेश पूजा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद सांसद कालीचरण सिंह ने निर्माणाधीन सूर्य मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली…
