Author: Sankalan News

चतरा पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के वांछित उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत जी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से कई गंभीर मामलों में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, पुलिस पर हमला, अवैध हथियार रखने तथा यूएपीए समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहब ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टीएसपीसी संगठन का सक्रिय सदस्य नरेश गंझू उर्फ रविकांत जी अपने पैतृक गांव…

Read More

Chatra : इटखोरी बाजार में 12 जुलाई को ज्वेलरी व्यवसायी दिलीप सोनी की बाइक की डिक्की से करीब 60 लाख रुपये मूल्य के जेवरात उड़ाने के सनसनीखेज मामले का चतरा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने उड़ीसा के जाखापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दशमनिया गांव निवासी दीपक प्रधान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कुख्यात गुलगुलिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पहले भी कई चोरी, छिनतई और डिक्की से सामान उड़ाने की घटनाओं में शामिल…

Read More

Ranchi — भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति की तीन दिवसीीय बैठक 26 से 28 जुलाई 2026 तक नामकुम स्थित सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही है। देश भर से आए प्रतिनिधि इस महा संवाद में संलग्न व असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों की समस्याओं पर गहन चर्चा और ठोस समाधान तलाशने के लिए जुड़ेंगे। प्रेस वार्ता में संगठन के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार श्रम संहिता में से मजदूरी संहिता, 2019 और सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 को भारतीय मजदूर संघ मजदूरों के हित में मानता है। शुक्ला…

Read More

Chatra : बैंक ऑफ इंडिया, चतरा द्वारा शनिवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) सह प्रशिक्षण भवन सभागार में किसान दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को बैंकिंग सेवाओं, कृषि वित्तपोषण एवं सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से जोड़ते हुए उनकी आर्थिक समृद्धि एवं आत्मनिर्भर कृषि को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया, प्रधान कार्यालय के महाप्रबंधक अमिताभ बनर्जी ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया किसानों के सर्वांगीण विकास एवं कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड…

Read More

इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखण्ड के शहरजाम गांव निवासी शिक्षक करुणाकर प्रसाद के दोनों बच्चों ने नीट (NEET) 2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके पुत्र कमल राज एवं पुत्री गुड़िया रानी ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासित तैयारी के बल पर इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की। दोनों भाई-बहन की इस उपलब्धि से शहरजाम गांव में खुशी का माहौल है। सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने करुणाकर प्रसाद के परिवार को बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि…

Read More

Chatra : उपायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में नीति आयोग की डिजिटल पहल NITI TARA (Toolkit for Analysis, Review & Action) को लेकर जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों हेतु एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, डेटा‑आधारित प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया को सशक्त बनाना तथा विकास योजनाओं की सतत निगरानी और समीक्षा सुनिश्चित करना था।उद्घाटन भाषण में उपायुक्त रवि आनंद ने बताया कि NITI TARA एक महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जो वास्तविक‑समय आंकड़ों के आधार पर योजनाओं की प्रगति की निगरानी, समीक्षा और साक्ष्य‑आधारित निर्णय लेने की प्रक्रिया को…

Read More

चतरा : भाजपा नेता एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने का प्रयास किया। हालांकि सदर थाना पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप करते हुए कार्यकर्ताओं को पुतला दहन करने से रोक दिया। इस दौरान कुछ देर के लिए केसरी चौक पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सुमन सौरव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता केसरी चौक पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं के हाथों में मुख्यमंत्री का पुतला था और वे श्रीनिवास की गिरफ्तारी के विरोध में नारेबाजी कर…

Read More

चतरा : प्रेम-प्रसंग में फँसी युवती की जान छीन लेने का दर्दनाक खुलासा सामने आया है। 26 जून को हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो गांव स्थित बंद पत्थर खदान से बरामद हुई दिव्या कुमारी की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता अभी फरार है। पुलिस के अनुसार मृतका दिव्या कुमारी डोभी थाना क्षेत्र के अछमा गांव की निवासी थी और शेरघाटी थाना क्षेत्र के कुबड़ी गांव निवासी राहुल यादव के साथ प्रेम-संबंध में थी। किसी विवाद के बाद दिव्या ने राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जो वर्तमान में…

Read More

Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र अन्तर्गत मंधनियां पंचायत के जामुनबांध गांव में एक अविवाहित युवती द्वारा नवजात को जन्म देने और उसके शव को फेंकने के बाद शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार युवती अपनी बहन के घर रह रही थी। बताया जा रहा है कि उसने गुप्त रूप से एक नवजात को जन्म दिया।बाद में नवजात का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से नवजात के शव को बरामद कर अपने कब्जे में लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का डीएनए टेस्ट और पोस्टमार्टम के लिए…

Read More

चतरा में गुरुवार को भक्ति और उत्साह का अनुपम मेला लगा जब पथलदास मंदिर परिसर से भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के भव्य रथ निकले। पूरे विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुई रथयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी, जहाँ जिले के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रभु के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। रथ के पीछे उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने जय जगन्नाथ के जयघोष से रास्तों को गूँजा दिया। महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे—हर उम्र के लोग श्रद्धा के साथ रथ की रस्सी खींचकर अपने परिवार, समाज और प्रदेश की खुशहाली की…

Read More