Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
    Chatra Mews

    आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : सिविल सर्जन कार्यालय चतरा के कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को पिरामल फाउंडेशन सांगम कोलैबोरेटिव टीम के सहयोग से आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन (Supply Chain Management) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं एवं आवश्यक स्वास्थ्य सामग्रियों की उपलब्धता, उचित भंडारण, स्टॉक प्रबंधन तथा मांग एवं आपूर्ति की बेहतर योजना के संबंध में स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता को सुदृढ़ करना रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) एवं जिला अस्पताल (DH) से फार्मासिस्ट, स्टोर कीपर, हॉस्पिटल मैनेजर (HM) तथा ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM) ने भाग लिया। प्रशिक्षण के माध्यम से स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाओं एवं सामग्रियों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने, स्टॉक का व्यवस्थित प्रबंधन करने तथा आपूर्ति श्रृंखला को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रतिभागियों को जानकारी दी गई।

    निर्बाध दवा उपलब्धता के लिए प्रभावी आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन जरूरी

    कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन, चतरा के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाओं एवं स्वास्थ्य सामग्रियों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने में प्रभावी आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का उपयोग स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर स्टॉक प्रबंधन एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में करने पर जोर दिया।

    DVDMS के प्रभावी उपयोग एवं स्टॉक प्रबंधन पर मार्गदर्शन

    प्रशिक्षण के दौरान डॉ. प्रदीप कुमार, SNO, DVDMS एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों द्वारा आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विशेष रूप से DVDMS के प्रभावी उपयोग, दवाओं एवं आवश्यक स्वास्थ्य सामग्रियों के स्टॉक प्रबंधन, मांग एवं आपूर्ति की योजना तथा स्वास्थ्य संस्थानों में सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    प्रतिभागियों को आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान करते हुए स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं एवं आवश्यक सामग्रियों के प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना रहा।

    शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानित

    कार्यक्रम के प्रारंभ में पिरामल फाउंडेशन सांगम कोलैबोरेटिव टीम द्वारा सिविल सर्जन, चतरा, डॉ. प्रदीप कुमार (SNO, DVDMS), DRCHO, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), जिला नोडल पदाधिकारी (DNO-Quality), VBDC एवं जिला डाटा प्रबंधक (DDM) को शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    पिरामल फाउंडेशन टीम ने किया प्रशिक्षण का संचालन

    प्रशिक्षण का संचालन एवं सहजीकरण पिरामल फाउंडेशन सांगम कोलैबोरेटिव टीम के डॉ. रोहिणी, अभिनंदन, अबिद, मोहित, हरिओम, आकृति एवं सुश्री मोनिका द्वारा किया गया। टीम द्वारा प्रतिभागियों को आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप कुमार, SNO, DVDMS, DRCHO, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), VBDC, जिला नोडल पदाधिकारी (DNO-Quality) एवं जिला डाटा प्रबंधक (DDM) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रमाण पत्रों पर सिविल सर्जन, चतरा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) के हस्ताक्षर थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    करमा पूजा को लेकर जसपुर में बच्चियों ने रखी जावा डलियानदी से शुद्ध बालू लाकर बांस की टोकरी में सात प्रकार के अनाज बोकर जगाया जावा, करम गीतों से गूंजा गांव

    September 15, 2026

    हत्या के बाद झाड़ी में फेंका युवती का शव,दुष्कर्म की आशंका

    September 15, 2026

    चतरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

    September 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित September 16, 2026
    • करमा पूजा को लेकर जसपुर में बच्चियों ने रखी जावा डलियानदी से शुद्ध बालू लाकर बांस की टोकरी में सात प्रकार के अनाज बोकर जगाया जावा, करम गीतों से गूंजा गांव September 15, 2026
    • हत्या के बाद झाड़ी में फेंका युवती का शव,दुष्कर्म की आशंका September 15, 2026
    • चतरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार September 15, 2026
    • राजपुर मे अहिंसा क्लब गणपति पूजा समिति के तत्वावधान में हुई भव्य पूजा-अर्चना, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,गणेश चतुर्थी पर गूंजा गणपति बप्पा मोरया का जयघोष September 14, 2026
    • गणेश पूजा पंडाल पहुंचे सिकेंद्र खरवार, ग्रामीणों व युवाओं से की मुलाकात September 14, 2026
    • चतरा जतराहीबाग में सजा City Kart,सांसद कालीचरण सिंह ने किया उद्घाटन, बोले—नए प्रतिष्ठानों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर September 14, 2026
    • नेटवर्क के इंतजार में नायकीहेसाग के ग्रामीण, डिजिटल दौर में भी गांव मोबाइल कनेक्टिविटी से महरूम ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर इलाज तक में परेशानी, आपात स्थिति में एक किलोमीटर दूर जाकर करना पड़ता है फोन September 13, 2026
    • जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग, 16 सितंबर को लोकभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च September 12, 2026
    • विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, समय पर परामर्श एवं उपचार आत्महत्या की रोकथाम में महत्वपूर्ण : सिविल सर्जन September 12, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.