कान्हाचट्टी/चतरा : प्रखंड के कोल्हैया पंचायत अंतर्गत धमधम्मा गांव निवासी मोहम्मद मुजाहिद की कॉमन करैत (विषैले सांप) के डंसने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद मुजाहिद रायगढ़ में मजदूरी का कार्य करते थे। रोज की तरह वे अपने कार्यस्थल के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें कॉमन करैत सांप ने डंस लिया। बताया जाता है कि सांप को देखते ही उन्होंने उसे मार दिया। इसके बाद वे स्वयं वाहन चलाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचने का प्रयास करने…
Author: Sankalan News
कान्हाचट्टी (चतरा): जेपीएससी में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में मंगलवार की शाम राजपुर बाजार में शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला गया। शाम 5 बजे से 7 बजे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।प्रतिभागियों ने हाथों में मशाल लेकर राजपुर बाजार के विभिन्न मार्गों से शांतिपूर्ण मार्च किया। इस दौरान उन्होंने जेपीएससी की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि योग्य अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और मेरिट आधारित होनी चाहिए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में…
चतरा : हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो गांव स्थित बंद पत्थर खदान से 26 जून को बरामद युवती दिव्या कुमारी के शव मामले में चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के मुख्य अभियुक्त और दिव्या के प्रेमी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी बुधवार को चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। मौके पर हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार उपस्थित थे। गिरफ्तार राहुल गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के कुबड़ी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे शेरघाटी इलाके से गिरफ्तार किया। इस मामले में…
चतरा : पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के आवास के मुख्य गेट के सामने प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने वाला प्राइवेट बॉडीगार्ड न सिर्फ मानसिक विक्षिप्त है, बल्कि उसका पुराना आपराधिक इतिहास भी है। घटना के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना के आरोपी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी प्राइवेट बॉडीगार्ड बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही गाड़ी में मौजूद बिहार पुलिस के एक जवान सत्येंद्र कुमार को भी हिरासत में लिया गया…
हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुए चर्चित डेंटल कॉलेज सुपरवाइजर हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मर्डर मिस्ट्री के पीछे जो कहानी निकलकर सामने आई है, वह किसी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है!एक ही लड़की से प्यार, फिर होटल में शराब की पार्टी… और उसके बाद सीन में आता है पीड़ित की बीमारी का खौफनाक फायदा उठाने वाला कातिल! हजारीबाग एसपी अमन कुमार के कड़े रुख के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी पवन कुमार दास को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।दरअसल, बीती 19 तारीख को मुफस्सिल थाने में शिकायत…
कान्हाचट्टी (चतरा): कान्हाचट्टी प्रखंड का कान्हाकला गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। गांव को जोड़ने वाली कान्हा कान्हाकला-चोरट-आमतीय सड़क पिछले 5 से 6 वर्षों से जर्जर पड़ी हुई है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क तीन गांवों को आपस में जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत या निर्माण नहीं होने के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। बरसात के मौसम में सड़क कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल चलना…
Chatra : लावलौंग से पांकी को जोड़ने वाली जर्जर मुख्य सड़क की स्थिति में आश्वासन के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है।सड़क निर्माण को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार आश्वासन दिए गए,लेकिन आज तक धरातल पर काम शुरू नहीं हो सका।बरसात का मौसम शुरू होने से पहले ही ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे,उबड़-खाबड़ रास्ते और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल बना हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष कई बार आंदोलन किया,धरना-प्रदर्शन किया और सड़क निर्माण की मांग उठाई। इसके बावजूद विभाग और सरकार की…
कान्हाचट्टी (चतरा): कान्हाचट्टी प्रखंड की राजपुर पंचायत में अनाज वितरण केंद्र से नीम चौक जाने वाले मार्ग पर बारिश के कारण जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर पानी जमा रहने से स्थानीय ग्रामीणों, राहगीरों तथा दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर मकानों का निर्माण हो जाने के कारण वर्षा का पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों को…
कान्हाचट्टी (चतरा): प्रखंड की चिरीदारी पंचायत अंतर्गत ग्राम सिमराडीह के चलवा भुइयांटोली में बिरजू भुइयां के घर के पास स्थित सरकारी चापाकल, जो लंबे समय से खराब पड़ा था, उस पर समाचार प्रकाशित होने के बाद पीएचईडी विभाग ने तत्परता दिखाते हुए मात्र चार दिनों के भीतर उसकी मरम्मत करा दी। सोमवार को चापाकल की मरम्मत पूरी होने के बाद टोले के लोगों को बड़ी राहत मिली। अब ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली और विभाग…
रांची। झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मानसून के दौरान फैलने वाली संक्रामक एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को तत्काल प्रभाव से हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य के किसी भी जिले में इलाज में लापरवाही, दवाओं की कमी, स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति अथवा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी जनता की सेवा के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बरसात…
