Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » बीएसएफ जवान के सूने घर में लाखों की चोरी, जेवर व समिति की नकदी ले उड़े चोरघर का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से खंगाले, करीब पांच लाख के जेवर और दो से तीन लाख रुपये नकद चोरी होने का दावा
    Chatra News

    बीएसएफ जवान के सूने घर में लाखों की चोरी, जेवर व समिति की नकदी ले उड़े चोरघर का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से खंगाले, करीब पांच लाख के जेवर और दो से तीन लाख रुपये नकद चोरी होने का दावा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कान्हाचट्टी (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के कान्हाकल्ला गांव में बुधवार की देर रात चोरों ने बीएसएफ जवान के सूने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे और अलमारी व बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी लेकर फरार हो गये। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कान्हाकल्ला गांव निवासी सुजीत सिंह बीएसएफ में जवान हैं और वर्तमान में ड्यूटी पर तैनात हैं। घर पर उनकी मां रहती हैं। बताया गया कि बुधवार की रात उनकी मां किसी रिश्तेदार के यहां गयी हुई थीं। इसी दौरान घर के सूने होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया।
    ताला तोड़कर घर में घुसे चोर
    परिजनों के अनुसार, चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी और बक्सों को खंगाला। सामान को इधर-उधर फेंक दिया गया। परिवार के मुताबिक, चोर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा दो से तीन लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गये। चोरी गयी नकदी में स्वयं सहायता समूह (समिति) की जमा राशि भी शामिल होने की बात परिवार की ओर से बतायी गयी है। समिति से जुड़ी महिलाओं द्वारा जमा की गयी राशि घर में रखी गयी थी। जेवरात और समिति की नकदी चोरी होने से परिवार को काफी आर्थिक नुकसान होने की बात कही जा रही है। सुबह घर लौटीं तो टूटा मिला दरवाजा गुरुवार की सुबह जब सुजीत सिंह की मां घर वापस लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर अलमारी और बक्से खुले पड़े थे तथा सामान बिखरा हुआ था। यह देखकर वह घबरा गयीं और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी। पुलिस द्वारा घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही चोरी की घटना से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में दहशत, रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग,बीएसएफ जवान के घर में हुई चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रात में नियमित रूप से पुलिस गश्ती हो तो इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
    फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी गये सामान और नकदी की वास्तविक कीमत तथा घटना में शामिल आरोपियों की पहचान जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    रक्तदान शिविर में सांसद कालीचरण सिंह ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रेडक्रॉस सोसाइटी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

    September 17, 2026

    खाली टेम्पो मिला, तिलक नहीं—परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, चतरा-हजारीबाग पथ पर टूटा सब्र किया जाम

    September 16, 2026

    मिशन वात्सल्य के तहत नियुक्ति प्रक्रिया एवं कर्मियों के अवधि विस्तार की उपायुक्त ने की समीक्षा

    September 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • बीएसएफ जवान के सूने घर में लाखों की चोरी, जेवर व समिति की नकदी ले उड़े चोरघर का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से खंगाले, करीब पांच लाख के जेवर और दो से तीन लाख रुपये नकद चोरी होने का दावा September 17, 2026
    • रक्तदान शिविर में सांसद कालीचरण सिंह ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रेडक्रॉस सोसाइटी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर September 17, 2026
    • खाली टेम्पो मिला, तिलक नहीं—परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, चतरा-हजारीबाग पथ पर टूटा सब्र किया जाम September 16, 2026
    • मिशन वात्सल्य के तहत नियुक्ति प्रक्रिया एवं कर्मियों के अवधि विस्तार की उपायुक्त ने की समीक्षा September 16, 2026
    • आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित September 16, 2026
    • करमा पूजा को लेकर जसपुर में बच्चियों ने रखी जावा डलियानदी से शुद्ध बालू लाकर बांस की टोकरी में सात प्रकार के अनाज बोकर जगाया जावा, करम गीतों से गूंजा गांव September 15, 2026
    • हत्या के बाद झाड़ी में फेंका युवती का शव,दुष्कर्म की आशंका September 15, 2026
    • चतरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार September 15, 2026
    • राजपुर मे अहिंसा क्लब गणपति पूजा समिति के तत्वावधान में हुई भव्य पूजा-अर्चना, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,गणेश चतुर्थी पर गूंजा गणपति बप्पा मोरया का जयघोष September 14, 2026
    • गणेश पूजा पंडाल पहुंचे सिकेंद्र खरवार, ग्रामीणों व युवाओं से की मुलाकात September 14, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.