
लावालौंग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी लावालौंग मंडल की ओर से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू के नेतृत्व में मुख्य कार्यक्रम ग्राम बान्दु स्थित दुर्गा मंडप परिसर में हुआ, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए प्रार्थना की। इसके साथ ही लावालौंग प्रखंड के विभिन्न गांवों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दीये जलाए और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार की नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कई स्थानीय कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर मो0 साजिद
