चतरा। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो 20 जुलाई को चतरा के DMFT हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन को लेकर पार्टी संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के सभी प्रखंडों से युवा, महिला और पार्टी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया है।पार्टी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि सभी कार्यकर्ता पार्टी का पट्टा पहनकर कार्यक्रम में पहुंचें। सम्मेलन में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय एवं…
Author: Sankalan News
Chatra : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू चतरा के मंडल कारा पहुंचे और वहां गिरफ्तार पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास सिंह व चतरा जिला मीडिया प्रभारी काली यादव से मुलाकात की उसके बाद उन्होंने परिसर भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध और अवैध गतिविधियाँ बढ़ती जा रही हैं, जबकि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने में जुटी है। साहू ने विशेष रूप से भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी काली यादव के…
चतरा। पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले भर के पुलिस अधिकारियों की भागीदारी में समग्र अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण सभा में सभी अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी, निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी, परीचारी और कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहे। गोष्ठी में माह के दौरान किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यतः निम्नलिखित बिंदुओं पर गहन चर्चा और निर्देश दिए गए—लंबित मामलों के पर्यवेक्षण, संपत्ति संबंधी अपराधों की स्थिती, एनडीपीएस, हत्या, नक्सल प्रभावित मामलों, पोक्सो एवं एससी/एसटी से संबंधित केसों की प्रगति, साथ ही पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया की समीक्षा। अधिकारियों ने लंबित वारंट…
चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में परिवहन विभाग की ओर से विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) माहेश्वरी प्रसाद यादव के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को उनके प्रखंड स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराना था,ताकि उन्हें जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। शिविर के दौरान कुल 87 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया। विभागीय अधिकारियों ने सभी आवेदनों की आवश्यक जांच एवं…
चतरा: अंचलाधिकारी गौरव कुमार राय ने NO Entry नियम तोड़ने वाले कोयला लोड हाइवा चालकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने दो कोयला लदे हाइवा संख्या JH02BM-6260 एवं JH02BM-7352 को निर्धारित मार्ग छोड़कर ग्रामीण रास्ते से तेज गति में गुजरते देखा। रोकने का प्रयास करने पर चालक वाहन लेकर भागने लगे, जिन्हें सुरक्षा बल की मदद से सेरेनदाग के पास पकड़ा गया। CO ने मामले को गंभीर मानते हुए सरकारी आदेश की अवहेलना, NO Entry नियम का उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा और ग्रामीणों की सुरक्षा से खिलवाड़ को लेकर थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज…
कान्हाचट्टी (चतरा): प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। कई स्थानों पर 11 हजार वोल्ट (11 केवी) के हाई वोल्टेज बिजली तार खतरनाक तरीके से नीचे झूल रहे हैं। मानसून के दौरान तेज हवा और बारिश के कारण इन तारों से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों का कहना है कि कई जगहों पर बिजली के तार जमीन के बेहद करीब आ गए हैं, जिससे खेतों में काम करने वाले किसानों, राहगीरों और मवेशियों के करंट की चपेट में आने का खतरा लगातार बना रहता…
कान्हाचट्टी (चतरा): प्रखंड के चिरीदारी पंचायत अंतर्गत ग्राम सिमराडीह के चलवा भुइयांटोली में बिरजू भुइयां के घर के पास लगा सरकारी चापाकल लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है। इसके कारण टोले के ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से चापाकल खराब है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। बारिश के मौसम में भी स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। दूर-दराज से पानी…
चतरा : टंडवा अनुमंडल पुलिस ने उग्रवाद और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में राहुल दुबे गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर 13 जुलाई की रात की देर में की गई छापेमारी में आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से हथियार और गोला-बारूद मिलने से इलाके में होने वाली संभावित बड़ी घटना टल गई है। पुलिस के अनुसार…
चतरा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आज उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में केंद्र प्रायोजित मिशन वात्सल्य बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित योजना प्रावर्तकता एवं पालन-पोषण देखभाल समिति (SFCAC) की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त रवि आनंद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मिशन वात्सल्य के तहत अनाथ, एकल अभिभावक एवं अन्य जरूरतमंद बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से अधिकाधिक लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सभी प्रखंडों एवं पंचायतों तक सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र परिवारों को इसकी जानकारी मिल सके और वे सरलता से…
हजारीबाग | कटकमसांडी प्रखंड के खुटरा पंचायत में आयोजित नशा मुक्त जागरूकता फुटबॉल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। खेल के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला हजारीबाग फुटबॉल एकेडमी और खुटरा ब्लू बर्ड्स क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन रोमांचक मुकाबले में खुटरा ब्लू बर्ड्स क्लब ने 2-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल ने दर्शकों का…
