Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जर्जर सड़कों के कालीकरण व पुनर्निर्माण की मांग को लेकर सांसद को सौंपा आवेदन
    Chatra News

    जर्जर सड़कों के कालीकरण व पुनर्निर्माण की मांग को लेकर सांसद को सौंपा आवेदन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कान्हाचट्टी/चतरा । प्रखंड क्षेत्र की जर्जर सड़कों के कालीकरण एवं पुनर्निर्माण की मांग को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह ने चतरा सांसद कालीचरण सिंह को आवेदन सौंपा है। उन्होंने आवेदन के माध्यम से पाण्डेय महुआ से बीके हाई स्कूल तक तथा पेलतौल मोड़ से कान्हाचट्टी मुख्य बाजार तक सड़क का कालीकरण एवं पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही, दोनों सड़कों के निर्माण के लिए जल्द निविदा प्रक्रिया शुरू कराने का आग्रह किया है। सांसद को दिये आवेदन में कहा गया है कि उक्त दोनों सड़कें प्रखंड क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। इन सड़कों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी, किसान, मजदूर, व्यापारी एवं आम लोग आवागमन करते हैं। लेकिन लंबे समय से मरम्मत और उचित रखरखाव के अभाव में सड़कों की स्थिति खराब होती चली गयी है।
    जगह-जगह बड़े-बड़े गडही हो चुकी है सड़क की परत
    पाण्डेय महुआ से बीके हाई स्कूल जाने वाली सड़क के कई हिस्सों में सड़क की ऊपरी परत उखड़ गयी है। जगह-जगह गड्ढे बन गये हैं। सड़क पर बिखरे गिट्टी-पत्थर के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी होती है। वहीं, पेलतौल मोड़ से कान्हाचट्टी मुख्य बाजार तक जाने वाली सड़क की स्थिति भी कई स्थानों पर जर्जर है। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों में वाहन चलाना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बरसात के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क के गड्ढों में पानी जमा हो जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। कई जगहों पर जलजमाव और कीचड़ के कारण पैदल राहगीरों को भी काफी परेशानी होती है। विद्यार्थियों व किसानों को सबसे अधिक परेशानी दोनों सड़कों का उपयोग आसपास के कई गांवों के लोग करते हैं। बीके हाई स्कूल समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए भी यह महत्वपूर्ण मार्ग है। सड़क खराब रहने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी होती है। बारिश के दिनों में स्थिति और कठिन हो जाती है। वहीं, क्षेत्र के किसान अपनी कृषि उपज को बाजार तक पहुंचाने के लिए इन्हीं मार्गों का उपयोग करते हैं। सड़क खराब होने के कारण ट्रैक्टर, पिकअप व अन्य वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है। इससे समय और परिवहन खर्च दोनों बढ़ते हैं। मुख्य बाजार से जुड़ाव प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ती है। वर्षों से सड़क निर्माण की जरूरत ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर लंबे समय से मरम्मत और कालीकरण की मांग की जा रही है। समय पर सड़क का पुनर्निर्माण नहीं होने के कारण समस्या लगातार बढ़ती गयी। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से भी सड़क की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। सतीश कुमार सिंह ने सांसद से कहा है कि दोनों सड़कें ग्रामीण क्षेत्र के आवागमन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सड़क का निर्माण होने से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को विद्यालय पहुंचने, किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने तथा आम लोगों को प्रखंड मुख्यालय और बाजार तक आने-जाने में सुविधा होगी। सांसद से जल्द पहल की मांग सांसद प्रतिनिधि ने जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देने तथा सड़क के कालीकरण एवं पुनर्निर्माण के लिए शीघ्र निविदा प्रक्रिया शुरू कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा और क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि सांसद के स्तर से पहल के बाद संबंधित विभाग द्वारा दोनों सड़कों की स्थिति का आकलन कर निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा। लोगों ने भी सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है, ताकि जर्जर मार्ग से हो रही परेशानी से उन्हें राहत मिल सके।

    कान्हाचट्टी संवाददाता नितेश कुमार सिंह

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, समय पर परामर्श एवं उपचार आत्महत्या की रोकथाम में महत्वपूर्ण : सिविल सर्जन

    September 12, 2026

    पोस्तिया में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन, 600 बोतल नकली शराब जब्त

    September 12, 2026

    Chatra News : टंडवा में पुलिस टीम पर हुए पथराव में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार

    September 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग, 16 सितंबर को लोकभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च September 12, 2026
    • विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, समय पर परामर्श एवं उपचार आत्महत्या की रोकथाम में महत्वपूर्ण : सिविल सर्जन September 12, 2026
    • पोस्तिया में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन, 600 बोतल नकली शराब जब्त September 12, 2026
    • जर्जर सड़कों के कालीकरण व पुनर्निर्माण की मांग को लेकर सांसद को सौंपा आवेदन September 12, 2026
    • Chatra News : टंडवा में पुलिस टीम पर हुए पथराव में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार September 11, 2026
    • Chatra News : SIR-2026 को लेकर प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ Google Meet के माध्यम से बैठक, फर्जीवाड़े पर सख्त निर्देश September 11, 2026
    • Crime News : 24 कांडों में वांछित गौवंशीय पशु तस्करी-वध का आरोपी घर से गिरफ्तार September 10, 2026
    • तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, चालक बसंत राणा की मौत, तीन घायल September 10, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त रवि आनंद ने किया टंडवा प्रखंड का दौरा, प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण September 9, 2026
    • Chatra News : जन्म-मृत्यु निबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शत-प्रतिशत ऑनलाइन निबंधन सुनिश्चित करें : उपायुक्त September 9, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.