Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : टंडवा में पुलिस टीम पर हुए पथराव में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार
    Chatra News

    Chatra News : टंडवा में पुलिस टीम पर हुए पथराव में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिला के टंडवा थाना क्षेत्र के सिदपा गांव में युवक-युवती को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराने पहुंची पुलिस टीम पर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाहु पंचायत के पूर्व मुखिया समेत दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम पर अचानक हुए हमले में टंडवा थाना प्रभारी पप्पु कुमार शर्मा,चतरा सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पथराव में पांच पुलिस वाहनों को भी क्षति पहुंची थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है।
    टंडवा के एसडीपीओ ऑफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सीनियर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने मीडिया को जानकारी साझा किया।उन्होंने बताया कि आठ सितंबर की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि सिदपा गांव में ग्रामीणों ने एक युवक और युवती को एक घर में बंद कर रखा है। सूचना की पुष्टि और दोनों को सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस टीम गांव पहुंची। पुलिस ने युवक-युवती को घर से बाहर निकाला और उन्हें अपने साथ ले जाने लगी। इसी दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों की भीड़ उग्र हो गई।
    पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने का प्रयास,फिर शुरू हुआ पथराव
    पुलिस के अनुसार,भीड़ ने युवक-युवती को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक पुलिस टीम को निशाना बनाकर पथराव शुरू कर दिया गया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। पथराव में दो थानेदार समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस वाहनों को भी निशाना बनाया गया,जिससे टंडवा,सराडु, बुकरू, चतरा सदर और सिमरिया थाना से जुड़े पांच वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

    37 नामजद,300-400 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

    घटना को लेकर पुलिस ने 37 नामजद आरोपितों के अलावा करीब 300 से 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब घटना के दौरान बनाए गए वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पथराव में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। स्थानीय चौकीदार से भी घटना में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद अन्य आरोपितों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    दो गिरफ्तार,बाकी की तलाश जारी

    पुलिस ने नामजद आरोपितों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सीनियर डीएसपी ने बताया कि विशेष छापेमारी दल में हंटरगंज के पूर्व थाना प्रभारी सह सब इंस्पेक्टर प्रभात कुमार,अरविंद कुमार, टंडवा थाना रिजर्व गार्ड तथा सैट के सशस्त्र बलों को शामिल किया गया है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
    सरकारी कार्य में बाधा और

    पुलिस पर हमले को लेकर सख्ती

    पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने, पुलिस टीम के कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों पर पथराव करने तथा सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर एक-एक कर आरोपितों की पहचान में जुटी है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार

    November 3, 2026

    कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

    November 3, 2026

    नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    November 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    • चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा November 1, 2026
    • चतरा में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का सफल ट्रायल November 1, 2026
    • चतरा में 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई जेटेट-2026 की परीक्षा, 9,428 अभ्यर्थी हुए शामिल,दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा, उपायुक्त रवि आनंद ने चार केंद्रों का किया निरीक्षण November 1, 2026
    • नाली निर्माण अधूरा, सड़क पर बह रहा गंदा पानी; कीचड़ से राहगीर परेशान,दो महीने बाद भी पूरा नहीं हुआ निर्माण कार्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मरीजों को हो रही परेशानी November 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.