Author: Sankalan News

कान्हाचट्टी/चतरा: कान्हाचट्टी प्रखंड की राजनीति में शुक्रवार को उस समय बड़ा बदलाव देखने को मिला जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रखण्ड महासचिव राजेश कुमार दास ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने कैंडीनगर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की विचारधारा एवं संगठनात्मक कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा।सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह एवं चतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक Janardan Paswan उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने राजेश कुमार दास का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया तथा भाजपा परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सांसद कालीचरण…

Read More

कान्हाचट्टी (चतरा): कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत मदगड़ा पंचायत सचिवालय में चतुर्थ वर्षगांठ समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर पंचायत क्षेत्र के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक जनार्दन पासवान तथा पंचायत की मुखिया श्रीमती सुप्रिया कुमारी ने छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में पंचायत सेवक मुनेश तिर्की, रोजगार सेवक संतोष कुमार, राष्ट्रीय संयोजक…

Read More

Chatra : झारखंड सरकार के निर्देशानुसार प्रतिबंधित मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत जिला खेल कार्यालय, चतरा द्वारा आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र एवं खेलो इंडिया सेंटर के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के बीच सप्ताहव्यापी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना था। कार्यक्रम के अंतर्गत 13 जून को आयोजित क्रॉस कंट्री रन के माध्यम से खिलाड़ियों ने नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता एवं सहनशक्ति…

Read More

चतरा। चतरा पुलिस ने अपराधियों द्वारा प्रतिबंधित नक्सली संगठन एमसीसी के नाम पर छह लोगों की अपहरण की योजना को बिफल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस को यह सफलता जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के टूटीलावा से हेसातू जानेवाली रास्ते के हडगड़ी जंगल से मिली है। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कार्यालय में आज आयोजित प्रेस वार्ता में सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब ने बताया कि चतरा एसपी अनिमेष नैथानी को शुक्रवार की रात्री 10:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि टुटीलावा से हेसातु जाने वाले रास्ते हडगड़ी जंगल में अपराधियों द्वारा हथियार के बल…

Read More

कान्हाचट्टी/चतरा। क्षेत्र में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के प्रतिबंध के बावजूद बालू का अवैध उठाव धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई के दावों के बावजूद विभिन्न नदी घाटों से लगातार बालू की निकासी की जा रही है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान होने के साथ-साथ पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंच रही है।ग्रामीणों का कहना है कि दिन-रात ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू का परिवहन किया जा रहा है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से अवैध बालू उठाव पर रोक लगाने…

Read More

Chatra : झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति के सभापति सरयू राय के नेतृत्व में समिति द्वारा चतरा जिले के अध्ययन भ्रमण के क्रम में शुक्रवार को परिसदन भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, अधिनियमों एवं नियमों के अनुपालन की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक से पूर्व चतरा परिसदन पहुंचने पर उपायुक्त श्री रवि आनंद द्वारा सभापति सरयू राय का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। समीक्षा के दौरान समिति ने सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के अनुपालन एवं प्रचार-प्रसार, नगर पालिका अधिनियम के अनुपालन की…

Read More

Chatra : लावालौंग कृषि विभाग की ओर से प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक ( बीटीएम) के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को लावालौंग प्रखंड के चार पंचायतों में बिरसा कृषि रथ का संचालन किया गया।इस दौरान किसानों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि रथ के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी अनुदान,फसल प्रबंधन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।प्रखंड तकनीकी प्रबंधक बिरेंद्र प्रसाद ने बताया कि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में बिरसा कृषि रथ का…

Read More

Chatra : किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं सरकार द्वारा संचालित कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे गांव स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय परिसर, चतरा से डिजिटल कृषि रथ को उपायुक्त रवि आनंद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों का भ्रमण कर किसानों को कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी गौतम कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित आत्मा (ATMA) के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं विभागीय…

Read More

चतरा : जननायक, रायबरेली के सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर इंटक जिला अध्यक्ष राज वीर के नेतृत्व में बड़ा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सबसे पहले स्वयं राज वीर ने रक्तदान कर कार्यक्रम की शुरुआत की, उसके बाद सिमरिया विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, आनंद यादव, पूर्व मीडिया प्रभारी विक्रम कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी सैय्यद अजीममोदीन ख्वाजा, बृजेश कुमार सिंह व चरकु कुमार सहित कई पदाधिकारियों ने भी रक्तदान कर समाज सेवा और मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। राज वीर ने कहा कि राहुल…

Read More

Ranchi : झारखंड की राजनीति में राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। राज्य की दो राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैजनाथ राम तथा भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज कर ली है। इस परिणाम ने सत्तारूढ़ इंडिया (पूर्व यूपीए) गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा चुनाव हार गए।राज्यसभा की दो सीटों के लिए इस बार तीन उम्मीदवार मैदान में थे। झामुमो ने बैजनाथ राम को उम्मीदवार बनाया था, जबकि कांग्रेस ने अपने हिस्से की सीट पर…

Read More