Author: Sankalan News

लावालौंग/चतरा । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तमित्र लावालौंग द्वारा आयोजित भव्य रक्तदान महाशिविर का शुभारंभ चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सांसद श्री सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदाता समाज के सच्चे नायक हैं, जिनका निस्वार्थ योगदान मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

Read More

कान्हाचट्टी/चतरा: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजपुर थाना पुलिस द्वारा पोलपोल गांव में नशा एवं अवैध अफीम खेती के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी रूपेश कुमार के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में एएसआई दिनेश कुमार पांडे एवं राजपुर थाना के सशस्त्र जवान शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को अफीम की खेती और उसके सेवन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक तथा कानूनी दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अफीम की अवैध खेती कानूनन अपराध है और इसमें संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाती है।एएसआई दिनेश कुमार…

Read More

चतरा। सदर थाना क्षेत्र के बाबा घाट मैदान के पास एक अर्धनिर्मित खंडहरनुमा भवन में गुरुवार की रात को हुई छापेमारी में चार लोग संदिग्ध हालत में पकड़े गए। पुलिस ने उनसे कुल 12.12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है और सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस अधिकारी सदर, चतरा के नेतृत्व में एक विशेष दल ने शीघ्र कार्रवाई की। छानबीन के दौरान गिरफ्तार चारों ने अपना नाम-पता बताया — अजित पाण्डेय (27), लोकेश कुमार (23), मो. इरफान (24) और मो. एजाज (23)। तलाशी में उनके पास से नशीले पदार्थ…

Read More

Chatra : नशा मुक्त भारत अभियान-2026 के अंतर्गत समाहरणालय परिसर में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली, हस्ताक्षर अभियान, शपथ ग्रहण तथा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद ने समाहरणालय परिसर से नशा मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजनों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक करेगा। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं,…

Read More

Chatra : बोकारो रेंज के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान चतरा पहुंचकर जिले की विधि-व्यवस्था,अपराध नियंत्रण एवं पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की व्यापक समीक्षा की।आईजी का पदभार संभालने के बाद चतरा जिले का यह पहला आधिकारिक दौरा था,जिसे पुलिस महकमे में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर जिले के पुलिस अधिकारियों और जवानों में विशेष उत्साह देखने को मिला।चतरा समाहरणालय परिसर पहुंचने पर पुलिस जवानों ने आईजी को औपचारिक सम्मान स्वरूप गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस लाइन परिसर स्थित शहीद पार्क पहुंचकर शहीद…

Read More

Chatra : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशों के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव एवं निर्वाचन सामग्रियों के संरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस क्रम में वेयरहाउस में लगाए गए ताले, सील, अभिलेखों तथा सुरक्षा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की भौतिक जांच की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की साफ-सफाई, नियमित निगरानी एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्वाचन…

Read More

चतरा। बीते 7 जून से लापता राजपुर थाना क्षेत्र के गड़िया गांव के 18 वर्षीय प्रमोद यादव हत्याकांड का चतरा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में दो अप्राथमिक अभियुक्त और एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने आज अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गड़िया गांव के देवलाल यादव ने 7 जून को राजपुर थाना में एक लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र प्रमोद कुमार का अज्ञात लोगों के द्वारा अपहरण किए जाने की बात कही थी। इस संबंध में राजपुर थाना कांड सं0-37/26, दिनांक- 07.06.2026, धारा-137(2)/140 (1)/140(2)/140(3)/126(2)/351(2) बीएनएस दर्ज…

Read More

चतरा पुलिस की छवि धूमिल करने वाले सोशल मीडिया के स्वघोषित रंगदारों और रीलबाजों पर प्रशासन का डंडा चल गया है। प्रतापपुर थाना परिसर में घुसकर भोजपुरी गानों पर रील बनाने और फेसबुक-इंस्टाग्राम पर भौकाल जमाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस की गिरफ्त में आते ही रीलबाज माफिया की सारी हेकड़ी गायब हो गई। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से प्रतापपुर और कुंदा थाने के भीतर सुरक्षाकर्मियों की नाक के नीचे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा था। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की आपत्ति के बाद प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत सर्वेक्षण में शामिल लाभुकों की पात्रता एवं अपात्रता के सत्यापन के लिए सभी पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम सभा में सर्वेक्षण सूची में शामिल लाभुकों का नाम पढ़कर सुनाया जा रहा है तथा भारत सरकार की निर्धारित मार्गदर्शिका के अनुरूप उनकी पात्रता का परीक्षण किया जा रहा है। विभिन्न पंचायतों में सर्वेक्षित लाभुको की संख्या सैकड़ों में दिखी गई है। लावालौंग, पंचायत,लामटा ,कटिया, हेडुम कोलकोले.सिलदाग मानधनीया.रिमी.लाभुकों का सत्यापन किया गया।उपस्थित ग्रामीणों द्वारा लाभुकों की वास्तविक स्थिति एवं पात्रता की जांच की…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लावालौंग पंचायत के मदनडीह गांव निवासी मुरारी पांडे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल किया है। वे पिछले तीन वर्षों से प्रत्येक वर्ष दर्जनों पौधे लगाकर उनकी नियमित देखरेख कर रहे हैं। उनके द्वारा लगाए गए आम, नीम, पीपल के साथ-साथ बेल, अमरूद, कदम, बेर आदि के भी पौधे अब पेड़ों का रूप लेने लगे हैं। कुछ आम और अमरूद के पेड़ों में फल भी आने लगे हैं, जिससे उनकी मेहनत का परिणाम साफ दिखाई दे रहा है।मुरारी पांडे ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए उन्होंने स्वयं…

Read More