Chatra : उपायुक्त रवि आनंद ने आज जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ चतरा प्रखंड अंतर्गत लक्षणपुर स्थित भेड़ी फार्म डैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं का आकलन करते हुए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने डैम परिसर, चिल्ड्रेन पार्क एवं पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों के साथ स्थल का भ्रमण कर क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।उपायुक्त ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण भेड़ी फार्म डैम…
Author: Sankalan News
चतरा समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) मद अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उनकी प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध निष्पादन की स्थिति का आकलन किया गया। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी क्रियान्वयन एजेंसियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं…
चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया-बगरा-बालूमाथ मुख्य मार्ग पर बीती रात को ग्रामीणों का आक्रोश जारी है। जबड़ा पंचायत के संधली गांव निवासी प्रदीप बाखला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है। जाम पिछले 12 घंटे से जारी है, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों का आरोप है कि कोयला वाहन द्वारा ओवरटेक किए जाने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें प्रदीप…
Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत बैगोंकला पंचायत के गाड़िया गांव निवासी देवलाल यादव के 18 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार का शव लगभग 45 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। शव गंभारिया स्थित मंडरिया नदी के पास मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रमोद कुमार शुक्रवार रात घर से बाहर निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था। परिजन और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए थे। रविवार को नदी किनारे उनका शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना…
Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र के शिलदाग पंचायत के एक गांव में अवैध और लापरवाहीपूर्ण इलाज का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। लावालौंग थाना क्षेत्र के चुकु गांव निवासी लाटो गंझू की 20 वर्षीय गर्भवती पत्नी बैजंती देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बैजंती आठ माह की गर्भवती थी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों के अनुसार, चतरा बस स्टैंड के समीप संचालित मेदांता…
Chatra : लावालौंग प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार महतो ने प्रखंड कार्यालय में बीएलओ सुपरवाइजरों एवं बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में मतदाता सूची के अद्यतन कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए एसडीओ ने सभी बीएलओ को मतदाता रजिस्टर में अनमैप हुए लोगों को पुनः मैप करने का निर्देश दिया।ज्ञात हो कि प्रखंड क्षेत्र में लगभग 7,000 मतदाता एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अनमैप हो गए हैं।एसडीओ ने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न हो,इसके लिए सभी बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कार्य…
Chatra : भारतीय जनता पार्टी लावालौंग मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज दिनांक 06 जून 2026 दिन शनिवार को बजरंगबली मंदिर यज्ञशाला परिसर में संपन्न हुई इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने की रणनीति पर विशेष चर्चा की गई बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू ने किया एवं संचालन मंडल महामंत्री बिहारी भारती ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजयुमो अध्यक्ष विवेक केशरी ने किया।मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति उसके…
चतरा। जिले में शनिवार को एक बड़े बदलते हालात से बचाव कराते हुए चतरा पुलिस ने हंटरगंज थाना क्षेत्र में संभावित लूट की बड़ी घटना समय रहते विफल कर दी। सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने डुमरिया स्कूल परिसर से चार अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिंदा गोलियां, दो मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किए हैं।पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गया एवं चतरा के विभिन्न गांवों के रहने वाले गौतम कुमार…
चतरा। उपयुक्त रवि आनंद के निर्देश पर एसडीओ जाहूर आलम ने रात करीब 10:45 बजे चतरा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। अचानक आई इस रात्रि जांच के दौरान अस्पताल के कक्षों में खाली बेड दिखा, लेकिन दो डॉक्टर और दो एएनएम अनुपस्थित थे। एक महिला चिकित्सक छुट्टी पर होने के कारण अस्पताल की इमरजेंसी में महिला मरीजों को तुरंत रेफर करना पड़ा—जिससे परिवारों में चिंता और असुरक्षा की स्थिति बन गई। एसडीओ जाहूर आलम ने हर पहलू को बारीकी से देखकर अनुपस्थित डॉक्टर व कर्मियों के खिलाफ जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी। अब अस्पताल प्रबंधन पर अनुपस्थिति और छुट्टी-पॉलिसी…
Chatra : लावालौंग प्रखण्ड में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के माननीय सचिव तारकेश्वर दास के निर्देश पर गुरुवार को लावालौंग प्रखंड में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पीएलवी (अधिकार मित्र) जनेश कुमार यादव, अभिषेक कुमार ठाकुर एवं रविकांत कुमार ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।अभियान के दौरान पीएलवी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि पृथ्वी केवल वर्तमान पीढ़ी की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की भी अमूल्य धरोहर है। इसलिए पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।उन्होंने लोगों से अधिक से…
