Chatra : गुरिया गांव वर्षों से अँधेरे में जीवन बिताने वाले गुरिया गांव और उसके नजदीकी ससगड़ा निवासी अब पहली बार घर मे बल्ब जला कर रात गुजार सकेंगे। प्रतापपुर प्रखंड की गजवा पंचायत की मुखिया पूनम कुमारी की लगातार कोशिशों के बाद रविवार को गांव में 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसका उद्घाटन किया गया। फीता काटते हुए मुखिया की आँखों में उस सरल सी खुशी थी जो छोटे-छोटे जीवनों में बड़ी उम्मीद जगा देती है।गाँववासियों ने बताया कि आजादी के बाद से ही यहाँ बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं थी। बच्चे रात में पढ़ाई नहीं कर…
Author: Sankalan News
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सांसद कालीचरण सिंह चतरा सह अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजित दिशा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विभागवार समीक्षा की गई तथा विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के प्रारंभ में माननीय सांसद, क्षेत्रीय विधायकों, जिला परिषद अध्यक्षा एवं चतरा नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान,को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत अनुपालन प्रतिवेदन की बिंदुवार समीक्षा की…
चतरा। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना आधार पर लावालौंग थाना क्षेत्र के हरदीपुर गांव के जोरदाग में पुलिस ने छापामारी कर अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कार्रवाई में एक झाड़ी से 80 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बीते 31 मई को सूचना मिली थी कि चंदन यादव पिता बिनोद यादव के द्वारा गाँव के झाडी में भारी मात्रा में डोडा छुपाकर रखा गया है। उन्होंने बताया कि डोडा को लेने के लिए पंजाब राज्य की…
सिमरिया (चतरा)। नशे के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिमरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बगरा-लावालौंग मार्ग के पास गोठाई गाँव के नज़दीकी जंगल में दबिश देकर पुलिस ने गुरुवार को 1 किलो 113 ग्राम अफीम बरामद की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद अफीम की मार्केट वैल्यू करीब छह लाख रुपए आंकी गई है। एक साथी मौके से जंगल की ओर भागकर बच निकला।एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी टीम गठित की गई थी। जैसे ही पुलिस टीम जंगल के पास पहुँची,…
चतरा। पुलिस कप्तान अनिमेष नैथानी द्वारा शुक्रवार को विभागीय फेरबदल में सदर थाना में पदस्थापित जेएसआई फिरदौस नाज़ को महिला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। नई थाना प्रभारी फिरदौस नाज़ ने निवर्तमान प्रभारी सुषमा कुमारी से औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।2018 बैच की नवपदस्थापित थाना प्रभारी फिरदौस नाज़ को तेजतर्रार और अनुभवी अधिकारी माना जाता है। चतरा तैनाती से पहले वे हुसैनाबाद और डालटनगंज सदर महिला थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत रही हैं।
Chatra : नौतपा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों चर्चा तेज है।परंपरागत मान्यताओं के अनुसार नौतपा के दौरान पड़ने वाली तेज गर्मी और बारिश का सीधा संबंध आने वाले मानसून से माना जाता है।मौसम विशेषज्ञ भले ही मानसून को कई वैज्ञानिक कारकों पर निर्भर बताते हों,लेकिन ग्रामीण समाज में नौतपा का विशेष महत्व आज भी बना हुआ है।आचार्य अमित कुमार मिश्रा के अनुसार नौतपा में यदि तेज धूप और गर्मी पड़ती है तो इसे अच्छे मानसून का संकेत माना जाता है।वहीं लगातार बारिश होने से कमजोर या असंतुलित मानसून की संभावना उत्पन्न होती है।कृषि प्रधान क्षेत्रों में यह मान्यता…
चतरा: शुक्रवार को चतरा पुलिस लाइन में “आर्ट ऑफ गिविंग” के तहत एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले के बाद फाइनल में चतरा एसोसिएशन की टीम ने चतरा पुलिस टीम को 2-0 से करारी शिकस्त दी। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में चतरा एसोसिएशन की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पुलिस टीम पर पूरी तरह हावी रही। दोनों सेटों में एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने आक्रामक स्पाइक और मजबूत डिफेंस के साथ मैच अपने नाम किया। समापन समारोह में पुलिस लाइन के मेजर सार्जेंट सुबोध कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता…
Chatra : लावालौंग प्रखंड के पारामातु एवं सोहावन गांव में वन विभाग के तत्वावधान में वन रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जंगल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा वन एवं मानव के बीच आत्मीय संबंध को मजबूत करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम वन विभाग के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया, जहां लोगों ने पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को वन संरक्षण, अवैध कटाई रोकने, जल संरक्षण…
चतरा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य गठन आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में आज जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में आयोजित इस कार्यक्रम में चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह, विधायक चतरा जनार्दन पासवान, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती ममता कुमारी, जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा भगवान बिरसा मुंडा एवं झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू…
लावालौंग/चतरा : पंचायत लमटा में गहराते पेयजल संकट को लेकर पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी ने बड़ी पहल करते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चतरा के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर पंचायत की खराब पड़ी जलमीनारों की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है। इस जनहित अभियान में शिक्षक सह समाजसेवी अशोक कुमार पासवान भी लगातार सहयोग कर रहे हैं। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बिपिन कुमार भारती ने भी समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिया है।पंचायत समिति सदस्य द्वारा भेजे गए पत्र (पत्रांक-37/26, दिनांक 26 मई 2026) में बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22…
