Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Chatra News

    Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय पलामू को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पांकी मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर पांच पंचायतों के मुखियाओं ने चतरा उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सड़क की बदहाली से ग्रामीणों को हो रही विभिन्न समस्याओं से उपायुक्त को रूबरू कराया और शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की।मुखिया संघ ने बताया कि सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।बारिश के दिनों में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है।मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी होती है, स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कत होती है किसानों, राहगीरों तथा जरूरतमंद लोगों को बाजार तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।इसके अलावा यात्री वाहनों के परिचालन पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है,जिससे ग्रामीणों को आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।प्रतिनिधिमंडल में कोलकोले मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार साहू, लमटा पंचायत के मुखिया अमित कुमार चौबे, रिमी पंचायत की मुखिया सुगी देवी,मुखिया पति जगदीश यादव,मंधनियां पंचायत के मुखिया पति भोला राम तथा हेडुम पंचायत के मुखिया संतोष राम शामिल थे।मुखिया संघ ने उपायुक्त से लावालौंग का दौरा कर सड़क की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करने तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनने का आग्रह किया।इस पर उपायुक्त ने कहा कि समय और परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो वे स्वयं क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।उन्होंने यह भी बताया कि मंधनियां गांव में सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक की सूचना उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से मिली थी,जिसके बाद सड़क निर्माण और मरम्मत की दिशा में आवश्यक पहल की जा रही है।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026

    Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस

    August 6, 2026

    चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है।

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.