चतरा. इटखोरी पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर भुरकुंडा जंगल स्थित मैदान से 30.31 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर अशोक पासवान (पिता सरयू पासवान) गिद्धौर थाना क्षेत्र के मायाडीह गांव का रहने वाला है. तस्कर के पास से ब्राउन शुगर के अलावा एक मोबाईल जब्त किया गया. यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार को इटखोरी थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि भुरकुंडा जंगल के मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है, सूचना के…
Author: Sankalan News
Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र में नशा सौदागर के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिमी पंचायत के जोरदाग गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में सूखा अफीम, डोडा और पोस्ता दाना बरामद किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार लावालौंग पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जोरदाग गांव के कुछ ग्रामीण अपने घरों में अवैध रूप से अफीम, डोडा एवं पोस्ता दाना का भंडारण कर उसकी बिक्री करने की तैयारी में…
Chatra :लावालौंग प्रखंड में आगामी बक़रीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी तथा BDO सह सीओ विपिन कुमार भारती के कुशल नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भरोसा दिलाना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना रहा। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, लावालौंग चौक, लमटा चौक तथा आसपास क्षेत्रों में, कोलकोले पिकेट से चुकरु बाजार टांड व अन्य कई क्षेत्रों के अलावा संवेदनशील इलाकों में निकाला गया। इस दौरान पुलिस के जवानों…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) चतरा रवि आनंद की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद, चतरा लोकसभा क्षेत्र कालीचरण सिंह, माननीय विधायक सिमरिया उज्ज्वल कुमार दास, माननीय विधायक चतरा जनार्दन पासवान, विधायक बड़कागांव रोशन लाल चौधरी एवं माननीय सांसद हजारीबाग प्रतिनिधि श्री रविन्द्र सिंह उपस्थित रहे। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित किए जाने वाले विभिन्न जनोपयोगी एवं विकासात्मक योजनाओं…
लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फॉरेस्ट ऑफिस के समीप सरहुल वृक्ष के नीचे सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अवधेश यादव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष निलेश ग्यासेन उपस्थित रहे।बैठक में संगठन विस्तार, एसआईआर, बीएलए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष निलेश ग्यासेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित…
Chatra : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रवि आनंद ने सोमवार को कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रख्यात पर्यटन स्थल तमासीन जलप्रपात का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, पर्यटकों की सुविधा एवं पर्यटन विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन द्वारा राज्य के पर्यटन स्थलों के विकास एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। तमासीन जलप्रपात जिले का एक महत्वपूर्ण एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे स्थलों के समुचित विकास से क्षेत्र…
Chatra : झारखंड सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन, चतरा द्वारा आमजनों एवं राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर परिषद क्षेत्र में चलित प्याऊ व्यवस्था प्रारंभ की गई है। इसके तहत ई-रिक्शा के माध्यम से शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर घूम-घूम कर लोगों को निःशुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में विभिन्न सरकारी कार्यालयों, प्रखंड कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्थायी प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। अब चलित प्याऊ व्यवस्था के माध्यम से राहगीरों, रिक्शा चालकों,…
Chatra : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रवि आनंद ने सोमवार को कान्हाचट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की जांच की तथा कार्यालय की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई एवं विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों की समीक्षा की।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, संचिकाओं के रख-रखाव एवं लंबित मामलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को सभी अभिलेखों का नियमित संधारण सुनिश्चित करने तथा कार्यालय व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने मनरेगा अंतर्गत संचालित…
चतरा। चतरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सनी वर्धन से साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ सिमु प्रभाकर की हालिया मुलाकात ने जिले में एक व्यापक साइबर जागरूकता अभियान को नए पंख दिए हैं। सिमु ने कहा कि डिजिटल दुनिया में तेज़ी से बढ़ रहे अपराधों से निपटना केवल तकनीकी उपायों से संभव नहीं है—इसके लिए हर नागरिक, खासकर युवा और ग्रामीण क्षेत्र के लोग, जागरूक होने ज़रूरी हैं। SDPO सनी वर्धन ने इस पहल की सराहना करते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन अभियान में सक्रिय भागीदारी करेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, बाज़ार और ग्रामीण इलाकों में ग्रामीणों और…
चतरा। चतरा पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ रु मूल्य का मादक पदार्थ अफीम एवं अफीम डोडा बरामद किया है। इसके साथ ही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। आज जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि रविवार को दोपहर मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया के एसडीपीओ शुभम भाऊसाहब के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा चतरा सड़क पर ग्राम बजराही के पास तस्करों की टीवीएस लूना मोटरसाइकिल की डिक्की…
