
Chatra : लावालौंग में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय के सभा गार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी विपिन कुमार भारती तथा प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार की उपस्थिति तथा कुशल नेतृत्व में प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इस संबंध में प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ विपिन कुमार भारती ने सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।इस दौरान कार्यक्रम की समय-सारिणी भी जारी की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जारी आदेश के अनुसार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सुबह 8:30 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद 8:45 बजे बैंक ऑफ इंडिया, 8:50 बजे थाना, 8:55 बजे सभी पंचायत सचिवालय, 9:00 बजे स्वास्थ्य केंद्र, 9:10 बजे उपडाकघर, 9:20 बजे उच्च विद्यालय, 9:25 बजे आदर्श विद्यालय, 9:30 बजे कस्तूरबा विद्यालय तथा 9:40 बजे वनप्राणी प्रक्षेत्र कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। बीडीओ ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों, कर्मियों एवं संस्थानों के प्रधानों को निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। साथ ही जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों और आम लोगों से राष्ट्रीय पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। उन्होंने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण, अनुशासित एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में आयोजित किया जाएगा। सभी विभागों को समय का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यक्रम सफल बनाने का निर्देश दिया गया।
रिपोर्टर मो0 साजिद
