Author: Sankalan News

Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड के चिरिदिरी पंचायत अंतर्गत सिमराडीह गांव में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह उर्फ साचो सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से गांव में बिजली आपूर्ति पहले की अपेक्षा अधिक सुचारू और बेहतर होगी। इससे लो-वोल्टेज की समस्या दूर होने के साथ-साथ बार-बार बिजली बाधित होने की परेशानी से भी ग्रामीणों को राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने नए ट्रांसफार्मर के लगने पर खुशी व्यक्त करते हुए…

Read More

Chatra : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में शुक्रवार को चतरा में विविध जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से जतराहीबाग चौक से इक्को पार्क, चतरा तक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद शामिल हुए। उनके साथ पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल मीणा, दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी मुकेश…

Read More

लावालौंग/चतरा : सिलदाग पंचायत के नावाडीह निवासी बीरेंद्र कुमार ने शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद रक्तदान कर समाज के सामने मानवता और सेवा भाव की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। उनका यह कदम यह साबित करता है कि यदि मन में दूसरों की मदद करने का जज्बा हो तो कोई भी शारीरिक चुनौती सेवा के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती।बताया जाता है कि बीरेंद्र कुमार ने जरूरतमंद मरीज की सहायता के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान के बाद उन्होंने लोगों से भी समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की। उनका कहना है कि रक्तदान महादान है और एक…

Read More

चतरा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सदर अस्पताल चतरा में अत्याधुनिक इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) सेवा का शुभारंभ किया गया। उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा एवं अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर आईसीयू वार्ड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि आईसीयू सेवा शुरू होने से जिले के गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अब बेहतर एवं समय पर उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी। पूर्व में…

Read More

चतरा जिला के कुंदा थाना क्षेत्र के सिकीदाग में छापेमारी कर कुल 2.132 किग्रा अफीम बरामद की है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह जानकारी शनिवार को सिमरिया के एसडीपीओ शुभम भाऊसाहब ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में छापेमारी दल का गठन किया गया था। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रिस कुमार सिंह और सशस्त्र बल के पु.अ.नि. श्रीकांत पाण्डेय भी शामिल रहे। टीम ने आरोपी के घर पर छापा मारकर सामान जब्त किया और आरोपी को मौके…

Read More

हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र से अपहृत दो नाबालिग भाई-बहन की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी संजीत पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने बताया कटकमदाग थाना क्षेत्र के ओला शोरूम के पास से एक 11 वर्षीय बच्ची और उसके 3 वर्षीय छोटे भाई के लापता होने की सूचना उनके पिता मो. आमिर ने दर्ज कराई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने विशेष जांच दल का गठन किया.जांच के दौरान 31 मई 2026 को सिंदूर स्थित श्मशान घाट के पास से बच्ची का शव बरामद हुआ, जिसके…

Read More

Chatra : महिलाओं को सम्मानजनक एवं स्थायी आजीविका से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में आयोजित छह दिवसीय आवासीय किराना दुकान प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में फूलो झानो आशीर्वाद अभियान (PJAA) से जुड़ी 15 महिला लाभुकों ने सहभागिता कर व्यवसाय प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य लाभुकों को किराना व्यवसाय की स्थापना, संचालन, वित्तीय प्रबंधन, ग्राहक व्यवहार, स्टॉक प्रबंधन तथा उद्यमिता विकास से संबंधित आवश्यक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने छोटे व्यवसाय को स्वरोजगार के…

Read More

लावालौंग/चतरा : सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने मंगलवार को लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के भुसार महायज्ञ में भाग लिया तथा विधायक मद से स्वीकृत पांच विकास योजनाओं का पीसीसी पथ का उद्घाटन भी किया। विधायक के आगमन पर समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।भुसार में आयोजित महायज्ञ में शामिल होकर विधायक ने पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का कार्य करते हैं। विधायक के महायज्ञ…

Read More

चतरा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चतरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 9 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो गिद्धौर थाना क्षेत्र के जपुवा गांव का निवासी बताया गया है। यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। डीएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में मादक…

Read More

चतरा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चतरा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 522 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अफीम तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। इस संबंध में एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के पाराडीह जंगल में छापेमारी अभियान…

Read More