
Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान नावाडीह गांव निवासी रजनी देवी, पति फौदारी गंझू के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, रजनी देवी मंगलवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। वज्रपात की चपेट में आने से रजनी देवी गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिला की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने घटना की सूचना संबंधित थाना को दी। आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चतरा भेज दिया गया है।घटना के बाद मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।
*रिपोर्टर मो0 साजिद*
