Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » 85 बोरियों में भरकर ले जाया जा रहा 1050 किलो डोडा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार,अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.60 करोड़ रुपये, चतरा-बगरा मार्ग पर लमटा के पास पुलिस ने ट्रक पकड़ा
    Chatra News

    85 बोरियों में भरकर ले जाया जा रहा 1050 किलो डोडा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार,अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.60 करोड़ रुपये, चतरा-बगरा मार्ग पर लमटा के पास पुलिस ने ट्रक पकड़ा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1050 किलो डोडा बरामद किया है। डोडा को 85 बोरियों में भरकर ट्रक के जरिए तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। बरामद डोडा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है। इस संबंध में एसपी अनिमेष नैथानी ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक के माध्यम से भारी मात्रा में अफीम और डोडा की तस्करी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

    एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित हुई टीम

    एसपी के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ नागर गोजे शुभभ भाऊ साहेब के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुअनि विधायक प्रसाद यादव और वर्षा किस्कु को शामिल किया गया।
    टीम ने सूचना के आधार पर चतरा-बगरा मुख्य मार्ग पर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान लमटा के समीप पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में 85 बोरियों में छिपाकर रखा गया कुल 1050 किलो डोडा बरामद हुआ।

    रांची के बुंडू से पंजाब ले जाया जा रहा था डोडा

    एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद डोडा को रांची के बुंडू इलाके से पंजाब ले जाया जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में डोडा की खेप कहां से जुटाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के संगरोला जिले के मंगवाल गांव निवासी सतपाल सिंह के पुत्र दीपक सिंह के रूप में हुई है। वहीं, उसके साथ मौजूद एक अन्य आरोपी पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया।

    तस्करी के नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

    एक करोड़ 60 लाख रुपये की अनुमानित कीमत वाली इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर डोडा की खरीद, परिवहन और पंजाब में इसकी आपूर्ति से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
    एसपी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चतरा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं तथा फरार आरोपी की भूमिका क्या थी। पुलिस ने बरामद डोडा और ट्रक को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण,मुख्य समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    August 13, 2026

    35वीं वाहिनी एसएसबी ने निकाली भव्य बाइक रैली, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दिया देशभक्ति का संदेश

    August 12, 2026

    Crime News : ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, दो गिरफ्तार

    August 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 85 बोरियों में भरकर ले जाया जा रहा 1050 किलो डोडा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार,अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.60 करोड़ रुपये, चतरा-बगरा मार्ग पर लमटा के पास पुलिस ने ट्रक पकड़ा August 15, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण,मुख्य समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश August 13, 2026
    • 35वीं वाहिनी एसएसबी ने निकाली भव्य बाइक रैली, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दिया देशभक्ति का संदेश August 12, 2026
    • Crime News : ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, दो गिरफ्तार August 12, 2026
    • Crime News : सरस्वती ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराध कर्मी गिरफ्तार,कट्टा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक बरामद August 12, 2026
    • Crime News : लंबे समय से फरार चल रहे मनोहर गंझु के समर्थक कुलदीप गंझु गिरफ्तार, भेजा गया जेल August 11, 2026
    • Chatra News : खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत August 11, 2026
    • चतरा में भी दिखा झारखंड बंद का असर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर जताया विरोध। August 11, 2026
    • भव्य तरीके से मना विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक नृत्य-गीत से सजी सांस्कृतिक संध्या सीताराम सायल बगीचा में उमड़ा जनसैलाब August 9, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर भुवनेश्वर रवाना हुए 30 विद्यार्थी,पूजा-अर्चना के बाद प्रिंसिपल व एसएमसी अध्यक्ष ने बस को दिखाई हरी झंडी August 9, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.