
Chatra : लावालौंग प्रखण्ड के सभी क्षेत्रों में 5/8/26 यानी पांच अगस्त को प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया।प्रखंड विकास पदाधिकारी बिपिन कुमार भारती ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम एवं अन्य विवरण का अवलोकन कर लें।उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता के नाम, पता,उम्र या अन्य किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है,अथवा किसी योग्य मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है,तो संबंधित व्यक्ति निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति या दावा प्रस्तुत कर सकता है।प्राप्त आपत्तियों एवं दावों पर नियमानुसार पुनः विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।बीडीओ ने सभी मतदाताओं से समय रहते मतदाता सूची का सत्यापन कराने और किसी भी त्रुटि की जानकारी संबंधित बूथ स्तर पदाधिकारी (बीएलओ) या निर्वाचन कार्यालय को देने की अपील की है, ताकि अंतिम मतदाता सूची त्रुटिरहित तैयार की जा सके।
रिपोर्टर मो० साजिद
