Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस
    Chatra News

    Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग प्रखण्ड अन्तर्गत चतरा जिला आपूर्ति शाखा ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अपात्र होने के बावजूद वर्षों से सरकारी राशन का लाभ लेने वाले लाभुकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।जिला आपूर्ति पदाधिकारी की ओर से संबंधित लाभुकों को नोटिस जारी कर उनसे सरकारी अनाज की राशि एक सप्ताह के भीतर जमा करने का निर्देश दिया गया है।निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं करने पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जारी नोटिस के अनुसार सत्यापन के दौरान संबंधित लाभुकों के परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई।इसके बावजूद वे वर्ष 2015 से सरकारी राशन योजना का लाभ लेते रहे।इसी आधार पर उनसे अब सरकारी अनाज की कीमत की वसूली की जा रही है।जिन लाभुकों को नोटिस जारी किया गया है,उनमे बान्दू गांव के किशोर साहू से 240128 रुपये इसी गांव के रामचंद्र साहू से 60032 रुपये तथा ईश्वरी साहू से 60032 रुपये वसूली की बात कही गई है।वहीं पोटम गांव के संतोष तिर्की से 120064 रुपये इसी गांव की विमला देवी से 120064 रुपये तथा चुकरू गांव के सुनील कुमार रजक से 90048 रुपये,कोलकोले गांव के मो. अली से 55104 रुपये एवं मंजर आलम से 150080 रुपये, शिवराजपुर गांव के मनीष टोप्पो से 120064 रुपये एवं सेमल उरांव से 69216 रुपये की वसूली की बात कही गई है। जिला आपूर्ति शाखा ने सभी लाभुकों को निर्देश दिया है कि वे नोटिस मिलने के एक सप्ताह के भीतर निर्धारित सरकारी खाते में राशि जमा कर चालान की प्रति कार्यालय में उपलब्ध कराएं।ऐसा नहीं करने पर नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपात्र होकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वालों के विरुद्ध आगे भी सत्यापन अभियान जारी रहेगा और दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।इसलिए जो भी लाभुक अपात्र हैं वह स्वेच्छा पूर्वक अपने राशन कार्ड को सरेंडर कर दें।

    *रिपोर्टर मो0 साजिद*

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन

    November 7, 2026

    किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं

    November 6, 2026

    पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका

    November 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन November 7, 2026
    • मदरसा फैजाने रसूल में 8 नवंबर को होगी अहम बैठक, समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी बाजार थाना प्रभारी भी होंगे शामिल; नशे के कारोबार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता पर होगा जोर। November 7, 2026
    • किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं November 6, 2026
    • पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका November 6, 2026
    • तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,जागरूकता पंपलेट का विमोचन, समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान एवं दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना November 6, 2026
    • निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा November 6, 2026
    • खुशियों के त्योहार के बीच तपेज मार्ग पर मौत का ठिकाना: सड़क में पड़ा पेड़ बना बड़े हादसे का खतरा November 6, 2026
    • लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद November 5, 2026
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.