Author: Sankalan News

Chatra : बाल श्रम उन्मूलन एवं बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देशानुसार गुरुवार को चतरा प्रखंड अंतर्गत ऊंटा एवं रमटुंडा क्षेत्र में विशेष बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। श्रम विभाग द्वारा गठित धावा दल ने विभिन्न होटलों, ढाबों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य कार्यस्थलों पर सघन जांच अभियान संचालित कर बाल श्रम के विरुद्ध कार्रवाई की। अभियान के दौरान रमटुंडा स्थित एक ढाबे में कार्यरत एक बाल श्रमिक की पहचान कर उसे तत्काल बाल श्रम से मुक्त कराया गया। वहीं ऊंटा रोड क्षेत्र में एक ट्रैक्टर पर कार्य कर रहे छह बाल…

Read More

चतरा जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने प्रतापपुर प्रखंड भ्रमण के क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, प्रतापपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, आईसीटी क्लास रुम, छात्रावास, भोजनालय, स्वच्छता व्यवस्था तथा छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को विद्यालय एवं छात्रावास परिसर में नियमित स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण छात्राओं के बेहतर शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने…

Read More

Chatra : समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला मत्स्य कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, लाभुकों को प्रदान की जा रही सुविधाओं तथा मत्स्य उत्पादन बढ़ाने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जिले में मत्स्य पालन गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।उपायुक्त ने कहा कि मत्स्य पालन स्वरोजगार एवं आय संवर्धन का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके विस्तार के लिए पात्र मत्स्य पालकों को ऋण सुविधा…

Read More

चतरा जिला के गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित गंगा स्मारक +2 उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक प्रेरक प्रभात फेरी निकाली और निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाकर साफ संदेश दिया — नशा नास है।फेरी का नेतृत्व सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा और थाना प्रभारी पुरूषोतम अग्निहोत्री व एनडीपीएस थाना प्रभारी शम्मी अंसारी ने किया। विद्यालय प्रांगण से शुरू हुई यह रैली मुख्य चौक, ब्लॉक मोड़, पांडेय टोला व ठाकुरवाड़ी टोला होते हुए वापस स्कूल परिसर में समाप्त हुई।हाथों में तख्तियां थामे छात्र-छात्राओं ने “जीवन से नशा को…

Read More

Chatra : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) पुनर्परीक्षा-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जिले में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG) पुनर्परीक्षा में कुल 434 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, चतरा में आयोजित की जाएगी। उपायुक्त…

Read More

चतरा — अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में चतरा पुलिस ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल की। संघरी घाटी के पास वाहन जांच के दौरान राजपुर थाना क्षेत्र के हरहद गांव निवासी सोनू कुमार यादव को 17 पेटियों में छिपाकर लाई गई कुल 408 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त हुंडई कार भी जब्त कर ली है।पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस की टीम ने चतरा-गया मुख्य मार्ग पर सघन जांच अभियान चलाया था। टीम ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी…

Read More

चतरा : चतरा नगर स्थित साईं रेसिडेंसी हॉल में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ, चतरा नगर कमिटी के तत्वधान में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री श्री ताराचंद सोनी जी के द्वारा किया गया है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष हलखोरी साव, प्रदेश महामंत्री अवधेश प्रसाद , प्रदेश महासचिव अखिलेश प्रसाद सोनी , नगर अध्यक्ष प्रेम सोनी शामिल थे। इस अहम बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई जिला अध्यक्ष संतोष सोनी जी ने समाज की उत्थान हेतु पुनर्विवाह, शिक्षा, स्वास्थ एवं स्वर्णकार भवन निर्माण…

Read More

चतरा। चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के सिरकोल गांव से 2 किलो 567 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर मनीष मुण्डाको गिरफ्तार कर लिया। आज कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली थी कि पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के सिरकौल गांव स्थित सड़क से होते हुए कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने हेतु गिद्धौर की ओर जा रहे है। उन्होंने बताया कि सूचना पर त्वरीत कार्रवाई करते हुए सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम…

Read More

चतरा जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने आज सिमरिया प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय, सिमरिया एवं रेफरल अस्पताल, सिमरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा, छात्र कल्याण, आधारभूत सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त सर्वप्रथम राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय, सिमरिया पहुंचे। उन्होंने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर कक्षा-कक्ष, छात्रावास, भोजनालय, रसोईघर, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए…

Read More

चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस), चारू, कान्हाचट्टी की विद्यालय प्रबंधन समिति (EMC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, छात्रावास प्रबंधन, आधारभूत संरचना विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा छात्र कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत समीक्षा एवं विचार-विमर्श किया गया।बैठक के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में संचालित नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों के विद्यार्थियों…

Read More