
Chatra : लावालौंग प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पारामातु गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। युवा शक्ति क्लब के पवन कुमार, नीरज कुमार तथा चंदन कुमार, चंदन केशरी के कुशल नेतृत्व में ये आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में कुल 60 टीमों ने भाग लिया था, इस दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में आयोजक टीम युवा शक्ति क्लब पारामातु ने प्रथम स्थान हासिल कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। वहीं बाहागाड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही। सेरका की टीम ने तीसरा तथा टुनगुन की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के दौरान विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया नेमन भारती तथा झामुमो के महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया प्रत्यासी प्रतिमा देवी शामिल रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। साथ ही युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिला।आयोजन समिति ने प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों, खिलाड़ियों और सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार जताया, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लावालौंग उपमुखिया प्रतिनिधि मुकेश यादव, आदित्य यादव, शुकुल भोक्ता, हेडु म पंचायत मुखिया संतोष कुमार राम, विष्णु रविदास के अलावे दर्जनों आयोजक के लोग तथा सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी अहम उपस्थिति दर्ज कराई।
रिपोर्टर मो0 साजिद
