चतरा : रांची मे छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को चतरा बंद का असर देखने को मिला। सुबह से ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और शहर के विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से बंद को समर्थन देने की अपील की इस दौरान प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया भाजपा नेताओं का आरोप है कि झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं एवं नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर आंदोलन कर रहे…
Author: Sankalan News
कान्हाचट्टी/चतरा । प्रखंड मुख्यालय स्थित सीताराम सायल बगीचा में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिकंदर सिंह खरवार ने की। समारोह में कान्हाचट्टी प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। लोगों की भारी भीड़ से कार्यक्रम स्थल पर दिनभर उत्सवी माहौल बना रहा। समारोह में आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपरा की मनमोहक झलक देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में समुदाय के लोगों ने नृत्य, ढोल-नगाड़े और गीतों के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। पारंपरिक गीतों की धुन और…
Chatra : लावालौंग पीएम श्री योजना के तहत सुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित शैक्षणिक भ्रमण के लिए पीएम श्री हाई स्कूल लावालौंग के 30 छात्र-छात्राओं का दल रविवार को भुवनेश्वर के लिए रवाना हुआ। विद्यार्थियों के प्रस्थान से पूर्व विद्यालय परिसर में पूजा-अर्चना एवं विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया।विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक कुमार पासवान ने विधिवत पूजा-पाठ कर विद्यार्थियों की सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की। इसके बाद प्रिंसिपल अशोक कुमार पासवान एवं स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के अध्यक्ष जफरुद्दीन मियां ने संयुक्त रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों के दल को भुवनेश्वर के लिए…
कान्हाचट्टी (चतरा)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से कान्हाचट्टी प्रखंड में 13 अगस्त, गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। युवा आदर्श फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित होने वाली इस यात्रा को लेकर संगठन के सदस्यों और युवाओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है। युवा आदर्श फाउंडेशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह उर्फ गुजुन ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और विविधता का प्रतीक है। देशप्रेम…
Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित मॉडल स्कूल में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।गुरुवार रात करीब दो बजे एक बार फिर चोरों ने स्कूल परिसर में घुसकर चोरी का प्रयास किया और जमकर उत्पात मचाया।रात्रि प्रहरियों की सतर्कता,ग्रामीणों और पुलिस के समय पर पहुंचने से चोर वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके।घटना के बाद प्रधानाध्यापक भागीरथ मिस्त्री ने लावालौंग मुखिया नेमन भारती की उपस्थिति में थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मुखिया ने किसी भी सूरत में चोरों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।प्रधानाध्यापक…
Chatra : लावालौंग प्रखंड की कोलकोले पंचायत अंतर्गत ढोंगाडाढ़ी गांव में शुक्रवार को चराई के दौरान वज्रपात ( ठनका)की चपेट में आने से आठ मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना में पांच पशुपालकों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मायूसी का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी मवेशी प्रतिदिन की तरह गांव के समीप चर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से आठ मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में भुनेश्वर भुईयां…
कान्हाचट्टी (चतरा): प्रखंड क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को लेकर पीएचईडी विभाग द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन पाइपलाइन बिछाने के दौरान हाल ही में बनी सड़कों को जगह-जगह खोद दिए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जिन सड़कों का निर्माण कुछ ही महीने पहले लाखों रुपये की लागत से हुआ था, वे अब खुदाई के कारण क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई स्थानों पर सड़कें उखड़ चुकी हैं, जिससे पैदल राहगीरों, बाइक सवारों और अन्य वाहन चालकों…
Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय पलामू को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पांकी मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर पांच पंचायतों के मुखियाओं ने चतरा उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सड़क की बदहाली से ग्रामीणों को हो रही विभिन्न समस्याओं से उपायुक्त को रूबरू कराया और शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की।मुखिया संघ ने बताया कि सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।बारिश के दिनों में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है।मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी होती…
Chatra : लावालौंग प्रखण्ड अन्तर्गत चतरा जिला आपूर्ति शाखा ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अपात्र होने के बावजूद वर्षों से सरकारी राशन का लाभ लेने वाले लाभुकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।जिला आपूर्ति पदाधिकारी की ओर से संबंधित लाभुकों को नोटिस जारी कर उनसे सरकारी अनाज की राशि एक सप्ताह के भीतर जमा करने का निर्देश दिया गया है।निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं करने पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जारी नोटिस के अनुसार सत्यापन के दौरान संबंधित लाभुकों के परिवार की वार्षिक आय निर्धारित…
चतरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज के नेतृत्व में उच्च विद्यालय हफुआ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि नशा न केवल व्यक्ति के…
