चतरा : पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के सटीक सूचना तंत्र के बदौलत हंटरगंज थाना पुलिस को झारखंड-बिहार सीमा क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े दो कथित तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 9 किलो 150 ग्राम गांजा, ओल्ड हैबिट कंपनी की 750 एमएल की 11 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त एक कार जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हंटरगंज थाना क्षेत्र के भोंदल गांव निवासी रोहित कुमार व बाजार निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है।…
Author: Sankalan News
Chatra : लावालौंग थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कथित रूप से यौन शोषण करने के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, लावालौंग थाना कांड संख्या 61/2026, दिनांक 22 अगस्त 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 एवं 351(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।मामले में प्राथमिकी अभियुक्त की पहचान मो. आदिल उर्फ मो. हबीबुल्लाह आदिल, पिता स्व. मो. सलीम, निवासी लाइन मोहल्ला, आजादनगर, चतरा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर…
कान्हाचट्टी/चतरा । बारवाडीह, पथलगढ़ा में 22 अगस्त को आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में राजपुर वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बारवाडीह की टीम को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में राजपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। शुरुआत से ही टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल के साथ धैर्य बनाए रखा और निर्णायक क्षणों में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान राजपुर टीम ने एकजुटता, संघर्षशीलता और खेल भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों की मेहनत…
हजारीबाग, एक शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन के दिन को हिंसा में बदलते देख शहर भर के परिवारों के चेहरों पर चिंता की लकीरें उभर आईं। मतवारी मैदान में पुतला दहन के दौरान छात्रों पर कथित तौर पर किए गए हमले ने न सिर्फ उनकी आवाज़ को दबाया, बल्कि वहां मौजूद माता‑पिता और स्थानीय लोगों के दिलों में भय और आक्रोश भी जगा दिया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र राय ने भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि यह हमला सुनियोजित था और इसे जनता बेदखल होकर नहीं देखेगी। “लोकतंत्र से टकराने का यह…
चतरा। शहर के चतरा-इटखोरी मुख्य मार्ग स्थित चांदनी होटल में कथित रूप से चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल में छापेमारी कर 07 पुरुष एवं 05 महिलाओं समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान होटल केअलग-अलग कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवतियों को पकड़ा गया। मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे भेजने की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:05 बजे पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि…
चतरा। शहर के सबके जाने-पहचाने छठ तालाब का शांत पानी आज मातम में डूब गया। धंगर टोली मोहल्ला के रहने वाले शशि मुंडा, जो रोज़ाना तालाब में नहाने जाया करता था , आज वहीँ पानी की गहराई में चल बसे। स्थानीय लोगों के अनुसार शशि हमेशा की तरह नहाने आए थे, लेकिन एक पैर फिसलना उनकी जान लेने के लिए काफी साबित हुआ। सूचना मिलते ही सदर थाना के ए एस आई प्रवीण कुमार सिंह और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने और जनप्रतिनिधियों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद तालाब में से शशि का शव निकाला।…
चतरा : सर्किट हाउस के सामने स्थित चांदनी होटल में शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने पांच युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ युवक मौके से फरार हो गए। फरार युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने होटल के आसपास घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है। बताया गया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को चांदनी होटल में अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने होटल में अचानक छापेमारी की। कार्रवाई…
चतरा — सुबह‑शाम के रोज़मर्रा के सफर में अब जनता के लिए चतरा बाईपास एक सजा बन चुकी है। गहरे गड्ढे, उड़ती धूल और घंटों तक फंसा रहने वाला ट्रैफिक—यह तस्वीर कई परिवारों की रोज़मर्रा की जद्दोजहद बताती है। आज इस बिगड़ती तस्वीर पर सब्र का बाँध टूट गया जब मांडू विधायक और विधानसभा याचिका समिति के सदस्य निर्मल (तिवारी) महतो ने सड़क निर्माण में हो रही देरी को सीधे विधानसभा की याचिका समिति में उठाया। उनके साथ मौके पर आए सदस्यों और विभागीय अधिकारियों के समक्ष जनता की नाराजगी साफ़ दिखी।विधायक ने भूमि अधिग्रहण की अनसुलझी स्थितियों, मुआवजे की…
चतरा। एसपी अनिमेष नैथानी ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिले के पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक तथा सभी थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में एसपी ने संगठित अपराध चोरी, छिनतई की घटनाओं पर विराम लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला अत्याचार, छेड़खानी, दुष्कर्म एवं पोक्सो से एक्ट से संबंधित दर्ज कांडों पर विशेष रूप से फोकस किया। कहा कि लंबित कांडों का अविलंब निष्पादित करें। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा किथानों में जितने भी जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती लंबित है,उसे एक विशेष अभियान चलाकर…
Chatra : लावालौंग प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पारामातु गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। युवा शक्ति क्लब के पवन कुमार, नीरज कुमार तथा चंदन कुमार, चंदन केशरी के कुशल नेतृत्व में ये आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में कुल 60 टीमों ने भाग लिया था, इस दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में आयोजक टीम युवा शक्ति क्लब पारामातु ने प्रथम स्थान हासिल कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। वहीं बाहागाड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही। सेरका की टीम ने तीसरा तथा टुनगुन की टीम ने चौथा…
