Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » दिहाड़ी मजदूरी के लिए चेन्नई के विजयवाड़ा से हरि गंझू रास्ते से लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता
    Chatra News

    दिहाड़ी मजदूरी के लिए चेन्नई के विजयवाड़ा से हरि गंझू रास्ते से लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत अंनगड़ा गांव निवासी हरि गंझू के दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्य जाने के दौरान रास्ते से लापता होने का मामला सामने आया है। उनके अचानक लापता होने से परिजन चिंतित हैं और उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, पिछले मंगलवार को हरि गंझू दिहाड़ी मजदूरी करने के उद्देश्य से अपने एक साथी के साथ चेन्नई के विजयवाड़ा जाने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि दोनों बस से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान सफर के बीच अचानक हरि गंझू अपने साथी को बस में दिखाई नहीं दिए। जब साथी ने उनकी सीट पर देखा, तो वह वहां मौजूद नहीं थे।इसके बाद साथी ने बस रुकवाकर नीचे उतरकर आसपास उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन हरि गंझू का कहीं कोई पता नहीं चल सका। काफी तलाश करने के बावजूद जब वह नहीं मिले, तो उनका साथी वापस घर लौट आया और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।घटना की जानकारी मिलने के बाद से हरि गंझू के परिजन परेशान हैं। परिवार के लोग उनके साथ किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं और उनकी सकुशल वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।फिलहाल हरि गंझू किन परिस्थितियों में लापता हुए, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। उनके लापता होने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजन उनकी तलाश को लेकर चिंतित हैं और उनसे संबंधित किसी भी जानकारी की उम्मीद कर रहे हैं।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जमीन विवाद में चाचा पर जेसीबी मशीन जलाने का आरोप,पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

    October 15, 2026

    कटिया पंचायत में महिला किसान दिवस पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    October 15, 2026

    सीसीटीवी तोड़कर पंचायत भवन में चोरी, हवाई अड्डे से भागने की तैयारी में था मुख्य आरोपी—पुलिस ने पकड़ा

    October 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • जमीन विवाद में चाचा पर जेसीबी मशीन जलाने का आरोप,पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन October 15, 2026
    • दिहाड़ी मजदूरी के लिए चेन्नई के विजयवाड़ा से हरि गंझू रास्ते से लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता October 15, 2026
    • कटिया पंचायत में महिला किसान दिवस पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित October 15, 2026
    • सीसीटीवी तोड़कर पंचायत भवन में चोरी, हवाई अड्डे से भागने की तैयारी में था मुख्य आरोपी—पुलिस ने पकड़ा October 15, 2026
    • चतरा में नवनिर्मित पिक्चर टाइम सिनेमाघर का सफलतापूर्वक हुआ ट्रायल, जल्द शुरू होगा फिल्मों का प्रदर्शन October 15, 2026
    • एसएसबी 35वीं वाहिनी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किया जागरूक October 14, 2026
    • दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित October 13, 2026
    • पंचायत भवन में चोरी: ताला तोड़कर कंप्यूटर, एलसीडी समेत सरकारी सामान उड़ाया; प्रशासन में हड़कंप October 13, 2026
    • घर से स्कूल तक चोरी का सिलसिला, कान्हाचट्टी में ग्रामीणों की नींद उड़ी; पुलिस कार्रवाई को तरस रहे लोग October 13, 2026
    • चौपारण को मिला हैंडलूम-पावरलूम गारमेंट्स खरीदारी का नया ठिकाना October 12, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.