
Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिलदाग पंचायत के मरगड़ा गांव निवासी सतीश गंझू ने अपने ही चाचा के ऊपर जेसीबी मशीन में आग लगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने लावालौंग थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।थाना में दिए आवेदन के अनुसार,सतीश गंझू का अपने चाचा बलू गंझू के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के कारण बुधवार की रात बलू गंझू ने अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर घर के बाहर खड़ी जेसीबी मशीन में आग लगा दी।आग लगने से जेसीबी मशीन बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।पीड़ित सतीश गंझू का कहना है कि जेसीबी मशीन ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी।मशीन जल जाने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा हुए नुकसान के लिए न्याय दिलाने की मांग की है।थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद ही किसी कारवाई की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
रिपोर्टर मो0 साजिद
