Author: Sankalan News

चतरा जिले के कुन्दा प्रखंड से एक बेहद अजीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने कथित रूप से दो जिंदा सांप खा लिए। इसके बाद वह तीसरे सांप को भी खाने वाला था, लेकिन परिजनों ने उसे रोक लिया। बाद में उसने तीसरे सांप को मार दिया और उसे अपने साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रतापपुर लेकर पहुंचा। मृत सांप को देखकर अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए। जानकारी के अनुसार, कुन्दा प्रखंड मुख्यालय के बरवाडीह निवासी बौद्ध भारती के 45 वर्षीय पुत्र बुधन भारती ने कथित…

Read More

रांची : छुट्टी का सफर दु:स्वप्न बन गया जब हटिया से रांची आ रहे एक यात्री को ऑटो में बैठाकर रांची न ले जाकर सुनसान यूकलिप्टस बगान के पास उतारा गया और उसके हाथ-पांव बांधकर मोबाइल, बैग और नकद रुपये लूट लिए गए। घटना की जानकारी मिलने पर धुर्वा थाना और नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से त्वरित छापेमारी कर मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लूट में प्रयुक्त वाहनों सहित चोरी की सारी चीजें बरामद कर लीं।शिकायत के मुताबिक पीड़ित ने रात लगभग 7:30 बजे हटिया रेलवे स्टेशन से रांची जाने के लिए एक तुक-तुक (ऑटो)…

Read More

चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने आज लावालौंग प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक चल रहे इन्यूमरेशन (गणना) चरण का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने पांकी रोड स्थित बिरहोर कॉलोनी पहुंचकर बीएलओ द्वारा किए जा रहे गणना एवं प्रपत्र संकलन कार्य का अवलोकन किया तथा कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित ग्रामीणों एवं बिरहोर समुदाय के सदस्यों से संवाद कर उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का…

Read More

Chatra : उपायुक्त रवि आनंद ने आज लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की। जांच के क्रम में लावालौंग प्रखंड के कनीय अभियंता की उपस्थिति पंजी में उपस्थिति दर्ज नहीं पाए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के प्रति आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को एकत्रित कर उनसे विभागवार संचालित योजनाओं एवं दायित्वों की समीक्षा की तथा कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी…

Read More

चतरा जिला के गिद्धौर मे पांच दिन पहले अपने प्रेम पर निर्णय लेकर विवाह करने वाली एक युवती को आज उसके ही परिवार ने समाज की नजरों से “मरणोपरांत” ठहरा दिया। गिद्धौर थाना क्षेत्र के निवासी अशोक पांडेय ने अपनी पुत्री के अंतर्जातीय विवाह का विरोध करते हुए उसके फोटो और पुतले के साथ प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। यात्रा में गिद्धौर के ब्राह्मण समाज के कई प्रतिनिधि और नेता मौजूद रहे।यात्रा घर से शुरू होकर धोबिनिया श्मशान घाट तक पहुँची। वहां उपस्थित लोगों ने एक पुतले का विधिवत अंतिम संस्कार किया और “राम नाम सत्य है” के जयघोष के साथ…

Read More

Chatra : हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव में जर्जर आवास में रह रही एक वृद्ध विधवा महिला से संबंधित मामला संज्ञान में आने पर उपायुक्त रवि आनंद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला समन्वयक, ग्रामीण आवास योजनाएं को जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त के निर्देश के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, हंटरगंज द्वारा मामले की त्वरित जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया। जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित लाभुक को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभान्वित करने हेतु आवास अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की गई।…

Read More

लावालौंग : चतरा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के सचिव के निर्देशानुसार शुक्रवार को लावालौंग प्रखंड के हाहे गांव में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का संचालन पीएलवी (अधिकार मित्र) जनेश कुमार यादव एवं अभिषेक कुमार ठाकुर ने किया।शिविर में ग्रामीणों को बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहने से कार्यक्षमता बढ़ती है, तनाव कम होता है तथा पारिवारिक और सामाजिक संबंध बेहतर बने रहते हैं।ग्रामीणों को नियमित व्यायाम, योग, ध्यान, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार एवं परिवार और मित्रों के साथ संवाद…

Read More

कान्हाचट्टी (चतरा): प्रखंड के पेलतौल गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक नाबालिग लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित पक्ष के अनुसार, लक्ष्मी सिंह के परिवार पर गांव के ही बद्री सिंह, उनके पुत्र सुजीत सिंह एवं उनकी पत्नी बिमला देवी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में लक्ष्मी सिंह की नाबालिग बेटी को गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कान्हाचट्टी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने ऑक्सीजन सपोर्ट पर चतरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।…

Read More

Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र के सिलदाग पंचायत अंतर्गत हाहे गांव में फिर से अंधविश्वास के कारण एक आठ वर्षीय बच्चे की जान चली गई। जानकारी के अनुसार गांव के ही दसाय गंझू का आठ वर्षीय पुत्र मनीष कुमार रात में सोया हुआ था।भोर में लगभग तीन बजे वह शौच जाने के लिए उठा था।जैसे ही उसने दरवाजा खोलकर पैर बाहर रखा किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया।आनन फानन में काफी देर तक गांव के ही ओझा गुनियों के द्वारा उसका झाड़ फूंक किया जाता रहा।इसके बाद कुछ लोगों की सलाह पर उसे मंगलवार की दिन में चतरा सदर…

Read More

चतरा : शहर के पुरानी कचहरी रोड स्थित आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में बुधवार को नेशनल डॉक्टर डे उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए डॉक्टरों के योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा केक काटकर किया गया। इसके बाद अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों ने सभी डॉक्टरों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शुभकामनाएं देकर डॉक्टर दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के डायरेक्टर जीएस राजू एवं विनय कुमार केसरी ने…

Read More