Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में धूमधाम से मनाया गया नेशनल डॉक्टर डे
    Chatra News

    Chatra News : आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में धूमधाम से मनाया गया नेशनल डॉक्टर डे

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : शहर के पुरानी कचहरी रोड स्थित आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में बुधवार को नेशनल डॉक्टर डे उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए डॉक्टरों के योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा केक काटकर किया गया। इसके बाद अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों ने सभी डॉक्टरों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शुभकामनाएं देकर डॉक्टर दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के डायरेक्टर जीएस राजू एवं विनय कुमार केसरी ने कहा कि डॉक्टरों को धरती पर भगवान का दर्जा दिया जाता है, क्योंकि वे अपने ज्ञान, अनुभव और सेवा भावना के बल पर असंख्य लोगों का जीवन बचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर का पेशा केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लौटाना और उन्हें नया जीवन देना किसी भी चिकित्सक के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।
    उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार भी एक अच्छे चिकित्सक की पहचान है। आरबी हॉस्पिटल हमेशा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार देने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों ने भी डॉक्टर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन चिकित्सा जगत से जुड़े सभी लोगों को अपने दायित्वों का स्मरण कराता है तथा समाज के प्रति सेवा भावना को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देता है। मौके पर अस्पताल के डायरेक्टर जीएस राजू, विनय कुमार केसरी, डॉ. अवशेष त्रिपाठी, डॉ. नितिन कुमार सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने डॉक्टर दिवस के अवसर पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और मरीजों की बेहतर सेवा का संकल्प लिया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार

    November 3, 2026

    कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

    November 3, 2026

    नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    November 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    • चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा November 1, 2026
    • चतरा में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का सफल ट्रायल November 1, 2026
    • चतरा में 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई जेटेट-2026 की परीक्षा, 9,428 अभ्यर्थी हुए शामिल,दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा, उपायुक्त रवि आनंद ने चार केंद्रों का किया निरीक्षण November 1, 2026
    • नाली निर्माण अधूरा, सड़क पर बह रहा गंदा पानी; कीचड़ से राहगीर परेशान,दो महीने बाद भी पूरा नहीं हुआ निर्माण कार्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मरीजों को हो रही परेशानी November 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.