चतरा में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और तेज रफ्तार भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही से आम नागरिकों में बढ़े आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मोहम्मद जहूर आलम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन के कारण रोजमर्रा की दुर्घटनाएँ बढ़ रही हैं, विशेषकर स्कूल संचालन के समय यह खतरा और गंभीर रूप ले रहा है।सुबह के समय जब बच्चे स्कूल जाते हैं, उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक और हाइवा के आवागमन से दुर्घटना की आशंका अत्यधिक बढ़ जाती है, जिसे अब किसी भी सूरत में…
Author: Sankalan News
चतरा के जोरी थाना क्षेत्र में आज सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। काली मंदिर के समीप मॉर्निंग वॉक पर निकली एक 50 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। घटना शुक्रवार अहले सुबह की है, जब जोरी निवासी प्रेम साव की माता अंजू देवी सड़क किनारे टहल रही थीं। इसी बीच एक अनियंत्रित ट्रक उन्हें रौंदते हुए तेजी से फरार हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने गया-चतरा मुख्य पथ को पूरी तरह जाम कर दिया…
चतरा : उपायुक्त ने अवैध संचालित मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर को डीएमओ के मौजूदगी में सील कर दिया है। अवैध तथा गाइडलाइन को धत्ता बताते हुए संचालित क्रेशर ऑनर के विरुद्ध जिले के गड़के गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर अवैध रूप से संचालित मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि यह क्रेशर गलत खाता-प्लॉट दर्शाकर दूसरे स्थान पर संचालित किया जा रहा है। जिससे प्रशासन की आंखों में धूल झोंका गया।आवेदन में बताया गया है कि क्रेशर के करीब उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र…
Ranchi : रेल सुरक्षा बल, रांची मंडल के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ द्वारा ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में सतर्कता के साथ लगातार सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 07.05.2026 को ट्रेन संख्या 18615 (हावड़ा-हटिया क्रियायोगा एक्सप्रेस) में आरपीएफ पोस्ट रांची के अधिकारी एवं स्टाफ द्वारा Chandil से हटिया तक एस्कॉर्टिंग ड्यूटी की जा रही थी। ड्यूटी के दौरान ट्रेन के कीता रेलवे स्टेशन पार करने के उपरांत सामान्य कोच से शोर-शराबे एवं अफरा-तफरी की आवाज सुनाई दी। तत्काल आरपीएफ एस्कॉर्ट पार्टी सामान्य कोच में पहुंची, जहां एक युवक यात्रियों के बीच अवैध देशी…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची के सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तैराक इशांक सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह को उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए उन्हें 5 लाख रुपए का चेक, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि रांची के इशांक सिंह ने विगत 30 अप्रैल 2026 के…
Chatra : लावालौंग पीएम. श्री. उत्क्रमित उच्च विद्यालय इस वर्ष आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में अभूतपूर्व सफलता हासिल कर पूरे प्रखंड में अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का परचम लहराया है। कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम दिया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यालय के कक्षा 8वीं के परिणाम में कुल 87 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 80 विद्यार्थी सफल घोषित हुए। इस प्रकार विद्यालय का पासिंग प्रतिशत 92 प्रतिशत रहा। वहीं कक्षा 9वीं में…
झारखंड के चतरा में 35वीं बटालियन, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कार्यवाहक कमांडेंट के निर्देशन में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत चतरा महाविद्यालय के परिसर में एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य युवाओं को नशे के घातक नुकसानों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ समाज गढ़ने के लिए प्रेरित करना था। इस मौके पर 35वीं बटालियन के निरीक्षक (सामान्य) अंकित रावत, अन्य बल कर्मी, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य और अन्य अध्यापक-अध्यापिकाओं ने संयुक्त रूप से स्पष्ट संदेश दिया—नशा सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं बर्बाद करता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को तबाह कर देता…
चतरा: सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत जांगी अंतर्गत सरैया गांव के निवासी अजय राणा आज समाज के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वर्षों से बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका समर्पण यह साबित करता है कि सफलता के लिए शरीर नहीं, बल्कि मजबूत इरादों की जरूरत होती है।गुरुवार को पंचायत भ्रमण के दौरान भावी मुखिया प्रत्याशी मिथलेश कुमार यादव ने अजय राणा से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज को अजय जैसे ऊर्जावान…
चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यादव नगर की स्थिति बदहाल बनी हुई है। भवन जर्जर हो चुका है। प्लास्टर टूट टूट कर गिर रहा है। यहां कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में डर और असुरक्षा के माहौल में काम करने को मजबूर हैं। सबसे बड़ी समस्या केंद्र में बिजली नहीं रहने की बताई जा रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सीएचओ ज्योति सौय समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई स्वास्थ्यकर्मियों का…
चतरा : बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिला अध्यक्ष निलेश गया सेन की अध्यक्षता में चतरा समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण लगाने की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष निलेश गयासेन ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस,पेट्रोल-डीजल,खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू…
