
Chatra : लावालौंग प्रखंड अंतर्गत हेडुम पंचायत के कोची गांव में शनिवार को विरसा हरित ग्राम योजना के तहत रोजगार सेवक तथा पंचायत सचिव के कुशल नेतृत्व में एक दिवसीय आम उत्सव-सह-बागवानी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष छठू सिंह भोक्ता एवं हेडुम पंचायत के मुखिया संतोष राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने किसानों से बागवानी को अपनाने, फलदार पौधों के संरक्षण एवं आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग कर अपनी आय बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विरसा हरित ग्राम योजना ग्रामीण क्षेत्रों में हरित विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।कार्यक्रम में किसानों एवं ग्रामीणों को आम की बागवानी, पौधों के रखरखाव, उत्पादन बढ़ाने के उपाय तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मेले में बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और कार्यक्रम के प्रति उत्साह दिखाई दिया।इस आयोजन को सफल बनाने में ग्राम रोजगार सेवक मनोरंजन कुमार ने सक्रिय भूमिका रही। उनके साथ पंचायत के जनप्रतिनिधियों, कर्मियों एवं स्थानीय ग्रामीणों का भी सराहनीय सहयोग रहा।
*रिपोर्टर मो0 साजिद*
